Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

अंकिता ने स्टीपलचेज और सिद्धार्थ ने जूडो में दिलाया गोल्ड, खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पहनाए मेडल।

अंकिता ने स्टीपलचेज और सिद्धार्थ ने जूडो में दिलाया गोल्ड, खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पहनाए मेडल।

देहरादून :-  सोमवार को अंकिता ध्यानी ने स्टीपलचेज में और सिद्धार्थ रावत ने जूडो में उत्तराखंड को गोल्ड मेडल दिलाया। महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल पहनाए।

महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अंकिता ध्यानी ने 9 मिनट 53.63 सेकेंड का समय निकाल कर गोल्ड मेडल जीताI

मध्यप्रदेश की मंजू यादव ने 10 मिनट 15.7 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर पर कब्जा जमाया। यूपी की रबी पाल ने कांस्य पदक जीता।

खेलमंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को मेडल पहनाएं और जीत की बधाई दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि अंकिता ध्यानी की फॉम को देखते हुए उन्हें उससे गोल्ड की ही उम्मीद की थी और अंकिता ने प्रदेश के लोगों को नाउम्मीद नहीं किया।

इसके अलावा उत्तराखंड को दिन का दूसरा गोल्ड मेडल जूडो में हासिल हुआ। जूडो के फाइनल में उत्तराखंड के सिद्धार्थ रावत ने अपने प्रतिद्वंद्वि को पटखनी देते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस इवेंट में हरियाणा के लक्की ने सिल्वर मेडल जीता। हरियाणा के अजय को इस इवेंट का सिल्वर मिला। महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम के मोनाल हॉल में खेल मंत्री ने विजेताओं को मेडल से नवाजा। खेल मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि खिलाडियों ने इन खेलों में यह साबित कर दिया है कि अगर उन्हें सही सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले तो वे कमाल कर सकते हैं। खेल मंत्री ने कहा कि पदक तालिका में छठे या सातवें स्थान पर बने रहना हमारे लिए गौरव की बात है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर आयोजन स्थल पर खिलाड़ी और मेहमान प्रदेश द्वारा उपलब्ध करायी गयी खेल सुविधाओं को वर्ल्ड क्लास बता रहे हैं जो हमारे लिए बेहद खुशी की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top