Breaking News
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।
विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिम, डाॅ. धन सिंह रावत। 
विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिम, डाॅ. धन सिंह रावत। 
निकायों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध, विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा, मंत्री राम सिंह कैड़ा।
निकायों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध, विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा, मंत्री राम सिंह कैड़ा।
मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर, समस्या का करें त्वरित समाधान, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।
मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर, समस्या का करें त्वरित समाधान, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और, वियतनाम की ग्रीनलाइफ कंपनी के बीच, एमओयू हुआ साइन।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और, वियतनाम की ग्रीनलाइफ कंपनी के बीच, एमओयू हुआ साइन।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और वियतनाम की ग्रीनलाइफ कंपनी के बीच योगशिक्षा की गुणवत्ता, मानव संसाधनों के साझा उपयोग और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों के समन्वय को लेकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पथरीबाग स्थित सेमीनार हॉल में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता वियतनाम से छात्रों के एक दल को योग सीखने एसजीआरआर विश्वविद्यालय लेकर आए कंपनी के प्रतिनिधिमंडल और एसजीआरआर विश्वविद्यालय के मध्य हुआ।

समझौते के अंतगर्त अकादमिक मानव संसाधनों का साझा उपयोग दोनों संस्थानों के छात्रों के हित में करना शामिल है। समझौते मे यह बिंदु भी शामिल है कि दोनों संस्थान शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने में एक दूसरे की मदद करेंगे। दोनों संस्थान मिलकर प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कॉन्फ्रेंसों और अन्य गतिविधियों का आयोजन करेंगे। इसके साथ ही दोनों संस्थान शोध एवं अन्य गतिविधयों को भी बढ़ावा देंगे।

इस मौके पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. कुमुद सकलानी ने कहा कि इससे न केवल योग शिक्षा का विस्तार होगा बल्कि दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक रिश्ते भी बेहतर होंगे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने कहा कि योग में भी शोध की व्यापक संभावनाएं हैं और उम्मीद है इस समझौते से योग के क्षेत्र में शोध क नए रास्ते खुलेंगे। समझौते पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने जबकि जीएलजी ग्रुप के फाऊंडर हो थी थान मिन्ह ने हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर योग एवं नेचुरोपैथी संकाय के डीन प्रो. कंचन जोशी, प्रो. सरस्वती काला, डॉ. एसपी रयाल, डॉ. अनिल थपलियाल, डॉ. विजेंद्र सिंह, ड़ॉ. अंशु, डॉ. प्रेरणा एवं जीएलजी की ओर से ले टैन थान्ह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top