Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

ऐसी रौनक होती रहे तो अच्छा चलेगा व्यापार, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्साहित हैं स्थानीय व्यापारी।

ऐसी रौनक होती रहे तो अच्छा चलेगा व्यापार, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्साहित हैं स्थानीय व्यापारी।

राष्ट्रीय खेलों के प्रमुख केंद्र स्पोर्ट्स काॅलेज के आस-पास के बाजार में गहमागहमी।

प्रधानमंत्री ने भी खेल और आर्थिकी का जिक्र किया था।

देहरादून  :- राष्ट्रीय खेलों के प्रमुख केंद्र महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज रायपुर के आस-पास के बाजार में गहमागहमी है। देश भर से आए खिलाड़ी हों, प्रशिक्षक हों या फिर अन्य स्टाफ, जरूरत के सामान के लिए आस-पास की दुकान में पहुंच रहे हैं। यह गहमागहमी उस दिन से ही है, जब 38 वें राष्ट्रीय खेलों की यहां शुरूआत हुई थी। स्थानीय व्यापारियों का कहना है-ऐसी रौनक होती रहे, तो उनका व्यापार और अच्छा चलेगा। राष्ट्रीय खेल के आयोजन से स्थानीय व्यापारी काफी उत्साहित हैं।

राष्ट्रीय खेल देहरादून समेत उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा खेल इवेंट के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज को तय किया गया, इसलिए यहां पर सबसे ज्यादा हलचल रही है। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 14 फरवरी तक है। यूं तो महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में बडे़-बडे़ आयोजन होते रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय खेल के रूप में इतना बड़ा आयोजन कभी नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पर 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करते हुए एक अहम बात ये भी कही थी कि खेलों का आर्थिकी से गहरा जुड़ाव है। जहां-जहां बडे़ खेल आयोजन होते हैं, वहां आस-पास के क्षेत्र में कई तरह के व्यापार को इनसे ऊर्जा मिलती है। राष्ट्रीय खेलों के लिए पूरे प्रदेश में खेल विभाग की ओर से होटलों के कमरे बुक कराए गए। खिलाड़ियों के परिजनों की ओर से अलग बुकिंग कराई गई। इससे होटल इंडस्ट्री को भी बूम मिला।

*व्यापार में फर्क तो पड़ा, अच्छा आयोजन*

रायपुर क्षेत्र में कुल्हड़ कैफे चलाने वाले मनीष दयाल का कहना है कि उनके अपने फिक्स कस्टमर हैं, लेकिन राष्ट्रीय खेलों की वजह से काफी नए कस्टमर भी इस दौरान जुडे़ हैं। दुकानदारी में वृद्धि हुई है। जनरल स्टोर चलाने वाले सोबन सिंह नेगी का कहना है-जिस दिन मोदी जी आए थे, उस दिन तो बहुत ही ज्यादा बढ़िया दिन रहा था। इसके बाद से लगातार रौनक बनी है और कई खिलाड़ी व अन्य लोग दुकान पर आ रहे हैं। काॅलेज के बाहर राष्ट्रीय खेलों की टी-शर्ट व अन्य सामान बेचने वाले रिंकू का कहना है कि उसकी रोजाना अच्छी खासी बिक्री हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top