Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, जनपद बागेश्वर में प्रबुद्ध जनों, राज्य आंदोलनकारियों, एसएचजी महिलाओं व, विभिन्न संगठनों संग किया संवाद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, जनपद बागेश्वर में प्रबुद्ध जनों, राज्य आंदोलनकारियों, एसएचजी महिलाओं व, विभिन्न संगठनों संग किया संवाद।
मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्रों तक पहुँचे, लापरवाही बर्दाश्त नहीं।
मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्रों तक पहुँचे, लापरवाही बर्दाश्त नहीं।
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर, एसडीएम एवं नगर आयुक्त ऋषिकेश के नेतृत्व में, चंद्रभागा में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त।
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर, एसडीएम एवं नगर आयुक्त ऋषिकेश के नेतृत्व में, चंद्रभागा में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ की लागत से, विभिन्न विकास कार्यों का किया  शिलान्यास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ की लागत से, विभिन्न विकास कार्यों का किया  शिलान्यास।
कुम्भ मेले में देवडोलियों व लोक देवताओं के प्रतीकों, एवं चल विग्रहों के स्नान और शोभा यात्रा की भव्य व्यवस्थाएं।
कुम्भ मेले में देवडोलियों व लोक देवताओं के प्रतीकों, एवं चल विग्रहों के स्नान और शोभा यात्रा की भव्य व्यवस्थाएं।
डीएम सविन बंसल संग अर्ली मॉर्निंग वॉक, बढा गई बौद्धिक दिव्यांगजन का हौसला।
डीएम सविन बंसल संग अर्ली मॉर्निंग वॉक, बढा गई बौद्धिक दिव्यांगजन का हौसला।
धामी सरकार की बडी पहल, अब गढ़वाल मंडल भी जुडा हवाई सेवाओं से, देहरादून से टिहरी-श्रीनगर-गौचर अब हवाई मार्ग से जुड़े।
धामी सरकार की बडी पहल, अब गढ़वाल मंडल भी जुडा हवाई सेवाओं से, देहरादून से टिहरी-श्रीनगर-गौचर अब हवाई मार्ग से जुड़े।
राजभवन का नाम लोक भवन होने पर, राज्यपाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजभवन का नाम लोक भवन होने पर, राज्यपाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की, पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की, पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।

इन आदतों से पड़ता है सेहत पर बुरा असर, सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में करें सुधार

इन आदतों से पड़ता है सेहत पर बुरा असर, सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में करें सुधार

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। आप दिनभर में क्या करते हैं, क्या खाते हैं और कैसा दिन बिताते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विशेषरूप से आप दिन की शुरुआत कैसे करते हैं ये आपकी सेहत से सीधा जुड़ा हुआ है। यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिन की शुरुआत में या खाली पेट पौष्टिक चीजें खाने-पीने की सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आलस भगाने के लिए हम ऐसी कई आदतों को अपना लेते हैं, जिनका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। सुबह की कुछ आदतें स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं, इससे आप बीमार हो सकते हैं।

आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

अच्छी सेहत के लिए बनाइए अच्छी आदतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप सुबह उठने के बाद नाश्ता करके दोबारा सो जाते हैं तो इससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। अक्सर लोग सुबह उठते ही मोबाइल या टीवी देखने लगते हैं। ये आदत छोटी लगती है, लेकिन यह आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना रही है।

बहुत अधिक मोबाइल का प्रयोग आंखों और मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।

खाली पेट चाय या कॉफी पीने से बचिए

इसके अलावा कई लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के सेवन से करते हैं। ऐसा करने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जो दिल और ब्लड प्रेशर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। ये आदत सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

सुबह उठकर खाली पेट चाय या कॉफी पीने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। खाली पेट चाय या कॉफी पीना आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है, इस आदत के कारण गैस कब्ज और अपच की दिक्कत हो सकती है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जुगल किशोर कहते हैं, सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में सुधार करें। सुबह उठते ही फोन देखने की आदत खतरनाक है इसके बजाय अखबार या पुस्तकें पढ़ें। स्वस्थ रहना चाहते हैं तो व्यायाम जरूर करें। इससे मस्तिष्क को ऊर्जा मिलेगी और आपका दिन अच्छी तरह से शुरू होगा। कई लोग सुबह उठकर नहाने से बचते हैं और मुंह-हाथ धोकर काम पर चले जाते हैं। नियमित तौर पर इस आदत को अपनाने से त्वचा में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही आप कई संक्रामक रोगों का शिकार हो सकते हैं।

अगर आप अपनी दिनचर्या और दैनिक आदतों में सुधार कर लेते हैं तो इससे सेहत को ठीक रहना आसान हो सकता है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top