Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

फेंसिंग का फाइनल देखने पहुंची, खेल मंत्री रेखा आर्या।

फेंसिंग का फाइनल देखने पहुंची, खेल मंत्री रेखा आर्या।

फेंसिंग का फाइनल देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या।

देहरादून /हल्द्वानी :- बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी में चल रही फेंसिंग प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखने पहुंची। इस मौके पर फेंसिंग और पेंटाथ्लान इवेंट के विजेताओं को पदक वितरित किए।

बुधवार को सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या रुद्रपुर 46वीं वाहिनी पीएसी परिसर में शूटिंग की स्कीट स्पर्धा के पदक विजेताओं को सम्मानित करने पहुंची थी। यहां खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रिकॉर्ड समय में बनाई गई शूटिंग रेंज के बारे में जिस तरह राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके शूटरों की प्रतिक्रिया आई है, वह सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी स्थित गौलापार स्टेडियम में फेंसिंग का फाइनल मैच देखने पहुंची। उन्होंने फेंसिंग के पदक विजेताओं को भी पदक पहनाए। साथ ही हल्द्वानी में हो रही पेंटाथ्लान इवेंट के पदक विजेताओं को भी खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारे एथलीट्स ने अपने प्रदर्शन से इस आयोजन को और ज्यादा शानदार बना दिया है।

*समापन समारोह स्थल का निरीक्षण किया*

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार शाम को राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह स्थल का निरीक्षण किया। समारोह में जिस मंच पर अतिथि बैठेंगे, खेल मंत्री ने उसकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावा दर्शकों के लिए सीटिंग अरेंजमेंट और सुरक्षा इंतजामों का भी मुआयना किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेहमानों की सुरक्षा के अलावा इस बात का भी ध्यान रखा जाए की समापन समारोह में बतौर दर्शक आने वाले लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top