Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड सरकार की पहल, खिलाड़ियों को मिली नई ऊर्जा।

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड सरकार की पहल, खिलाड़ियों को मिली नई ऊर्जा।

देहरादून :- उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल का आज अंतिम दिन है, और कल भव्य समापन समारोह का आयोजन होगा। बीते दिनों में उत्तराखंड सरकार ने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और माननीय खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभिन्न खेल स्थलों का दौरा कर खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनकी जरूरतों को समझा और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है और सरकार खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है।

खेल मंत्री ने भी विभिन्न खेल स्थलों पर जाकर खिलाड़ियों से संवाद किया और उनके अनुभवों को साझा किया। सरकार ने न केवल खेलों के आयोजन में अहम भूमिका निभाई, बल्कि खेल सुविधाओं के उन्नयन के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। बीते दिनों में खेल मंत्री और मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्थलों पर जाकर खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने प्रदर्शन को और बेहतर करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश में खेलों की सुविधाओं को और उन्नत किया जाएगा, ताकि भविष्य में उत्तराखंड के खिलाड़ी देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

राष्ट्रीय खेलों के इस आयोजन ने न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा दी है। समापन समारोह से पहले राज्य सरकार की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे और खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top