Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक उपलब्धि, समापन समारोह में शामिल होंगे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक उपलब्धि, समापन समारोह में शामिल होंगे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

देहरादून :- उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ रहा है। राज्य की खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मैदान में उतरकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्तमान में प्रदेश 23 गोल्ड, 34 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज मेडल के साथ अंकतालिका में 7वें स्थान पर है। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 37वें राष्ट्रीय खेलों (गोवा) में उत्तराखण्ड 25वें स्थान पर था।

*राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह*

राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में 14 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

*मुख्यमंत्री धामी का संकल्प: देवभूमि को बनाएंगे खेलभूमि*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं का व्यापक विकास हुआ है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “उत्तराखण्ड अब सिर्फ देवभूमि ही नहीं, बल्कि खेलभूमि के रूप में भी स्थापित होगा। खिलाड़ियों के व्यक्तित्व का विकास होगा और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन अवसर मिलेंगे।”

मुख्यमंत्री लगातार खेल आयोजनों का निरीक्षण कर रहे हैं। हाल ही में वे वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने खुद हॉकी खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मलखंब और कुश्ती प्रतियोगिताओं का भी अवलोकन किया और साइकिल चलाकर मैदान का जायजा लिया।

उत्तराखण्ड सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्रीय खेलों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश का भविष्य खेलों के क्षेत्र में उज्ज्वल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top