Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।

बॉक्स ऑफिस पर छा गई विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’, ओपनिंग डे पर की इतने करोड़ की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर छा गई विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’, ओपनिंग डे पर की इतने करोड़ की कमाई

विक्की कौशल ने फिल्म ‘छावा’ के लिए जीतोड़ मेहनत की है। घंटों पसीने बहाकर किरदार के मुताबिक गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। और उनकी यह मेहनत रंग लेकर आई है। कल 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं, दुनियाभर में फिल्म ने अच्छी कमाई की है।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छावा’ संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। विक्की ने जहां संभाजी महाराज की भूमिका अदा की है, रश्मिका उनकी पत्नी येसुबाई के रोल में नजर आई हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 33.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘छावा’ की लागत करीब 130 करोड़ रुपये है। इसके बजट को देखते हुए इसने ओपनिंग डे पर जबर्दस्त कमाई की है। साफ है कि फिल्म का भविष्य उज्ज्वल है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी ‘छावा’ ने कमाल दिखाया है। मेकर्स की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

फिल्म ‘छावा’ पीरियड ड्रामा फिल्म है। क्रिटिक्स से भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, नील भूपलम, विनीत सिंह, डायना पेंटी और दिव्या दत्ता जैसे सितारे भी हैं। अक्षय खन्ना फिल्म में औरंगजेब के किरदार में दिखाई दिए हैं। ‘छावा’ विक्की कौशल के करियर की बिगेस्ट ओपनर साबित हुई है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top