Breaking News
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।

प्रधानमंत्री मोदी का दौरा, शीतकालीन पर्यटन को प्रमोट करने का बेहतरीन मौका, सतपाल महाराज। 

प्रधानमंत्री मोदी का दौरा, शीतकालीन पर्यटन को प्रमोट करने का बेहतरीन मौका, सतपाल महाराज। 

मोदी के 27 फरवरी के उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन-प्रशासन मुस्तैद, सतपाल महाराज।

देहरादून :- प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आने से शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ श्रृद्धालु बड़ी संख्या में चारधाम शीतकालीन गद्दी स्थलों पर आकर दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शीतकालीन यात्रा का संदेश देने 27 फरवरी को गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखबा आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल-मुखबा दौरे को लेकर सरकार लगातार तैयारियों में लगी है। प्रधानमंत्री का यह भ्रमण उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने का बेहतरीन अवसर है। लिहाजा इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों में राज्य के शीतकालीन पर्यटन की संभावनाओं व क्षमताओं को उजागर करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा कार्यक्रमों के दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन सहित हर्षिल में जनसभा कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पार्किंग, सड़क व परिवहन व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को शीतकालीन पर्यटन स्थलों और स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाने के भी निर्देश दिए गये हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुखबा में मंदिर व गांव के भवनों का सौंदर्यीकरण करने के साथ-साथ मंदिर के लिए सुविधाजनक व सुरक्षित रास्ते का निर्माण किया गया है। हर्षिल-मुखबा क्षेत्र की सड़कों को दुरस्त किया जा रहा है। तीन नए स्मार्ट टॉयलेट्स बनाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top