Breaking News
भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए, व्यापक कार्ययोजना की जाए तैयार, मुख्य सचिव।
भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए, व्यापक कार्ययोजना की जाए तैयार, मुख्य सचिव।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने महान शिक्षाविद् , डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने महान शिक्षाविद् , डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम आशीष चौहान का सख्त रुख।
रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम आशीष चौहान का सख्त रुख।
कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरण, डाॅ. धन सिंह रावत।
कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरण, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना 2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल।
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना 2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल।
सीएम धामी ने संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कहा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में, संत समाज का है अतुलनीय योगदान।
सीएम धामी ने संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कहा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में, संत समाज का है अतुलनीय योगदान।
मंत्री खजान दास ने आगामी वर्षाकाल में, सम्भावित समस्याओं से निपटने के लिए, विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक।
मंत्री खजान दास ने आगामी वर्षाकाल में, सम्भावित समस्याओं से निपटने के लिए, विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक।
27 में फिर से कमल खिलाने में पार्टी मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका, महेंद्र भट्ट। 
27 में फिर से कमल खिलाने में पार्टी मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका, महेंद्र भट्ट। 
शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही, डीएम आशीष चौहान।
शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही, डीएम आशीष चौहान।

त्यूणी के खेड़ा रूपाहा में भीषण आग लगने से, तीन परिवारों के मकान जलकर हुए राख। 

त्यूणी के खेड़ा रूपाहा में भीषण आग लगने से, तीन परिवारों के मकान जलकर हुए राख। 

जंगल से फैली आग की चपेट में आए मकान, वन आरक्षियों के कार्य बहिष्कार के चलते बढ़ी चुनौती।

देहरादून :- त्यूणी में रडू गांव के खेड़ा रूपाहा में भीषण आग लगने से तीन परिवारों के मकान जलकर राख हो गए। गनीमत ये रही जिस वक्त मकानों में आग लगी परिवार के लोग खेती-बागवानी के काम से बगीचे में गए हुए थे। बताया जा रहा है कि पास के जंगल से फैली आग की चपेट में आने से ग्रामीणों के लकड़ी से निर्मित दो मंजिला आवासीय भवनों ने आग पकड़ ली। तहसीलदार ने क्षेत्रीय पटवारी से घटना की जांच रिपोर्ट मांगी है।

त्यूणी तहसील के सीमांत रडू पंचायत के खेड़ा रूपाहा में कई ग्रामीण परिवारों की आवासीय छानी हैं। यह छानियां उनकी कृषि भूमि व सेब के बगीचों में बनाई गई हैं। घटनाक्रम के मुताबिक जंगल में लगी आग ने स्थानीय निवासी उदय सिंह की लकड़ी से बनी दो मंजिला छानी को चपेट में ले लिया। इसके बाद उनके आसपास स्थित सुरेंद्र व जसरी देवी की छानियों ने भी आग पकड़ ली।

घटना के समय सभी प्रभावित परिवारों के सदस्य अपने खेतों में काम कर रहे थे। उधर आग लगने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय निवासी मौके पर एकत्रित होकर आग को बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। घटना में तीनों परिवारों की छानी और उसमें रखा घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। बेघर हुए परिवारों ने शासन प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने संबंधित राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक से नुकसान की जांच रिपोर्ट जल्द देने को कहा है।

जंगल की आग के दृष्टिगत शनिवार से वन महकमे में फायर सीजन शुरू हो गया है। वन विभाग के अनुसार पिछले साल नवंबर से लेकर अब तक जंगल में आग लगने की 20 घटनाएं हो चुकी हैं।

इसमें 39 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा प्रभावित हुई है। इस बार वन विभाग ने जंगल की आग के नियंत्रण के लिए कई कदम उठाने का दावा किया है। वही, वन आरक्षियों के कार्य बहिष्कार के चलते चुनौती बढ़ गई है। वन आरक्षी मांगों को लेकर कई दिनों से कार्य बहिष्कार पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top