Breaking News
प्रदेश में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, डाॅ. धन सिंह रावत।
जिन्होंने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे, आलोक शर्मा।
जिन्होंने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे, आलोक शर्मा।
मानसून की संभावित देरी एवं वर्षा की कमी से, निपटने के लिए राज्य सरकार तैयार, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
मानसून की संभावित देरी एवं वर्षा की कमी से, निपटने के लिए राज्य सरकार तैयार, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें, मुख्यमंत्री धामी।
चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का, फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का, फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश।
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने किया, 1.14 करोड़ से अधिक योजनाओ का भूमि पूजन।
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने किया, 1.14 करोड़ से अधिक योजनाओ का भूमि पूजन।
भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए, व्यापक कार्ययोजना की जाए तैयार, मुख्य सचिव।
भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए, व्यापक कार्ययोजना की जाए तैयार, मुख्य सचिव।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने महान शिक्षाविद् , डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने महान शिक्षाविद् , डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम आशीष चौहान का सख्त रुख।
रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम आशीष चौहान का सख्त रुख।

पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट की बरसी पर, महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धासुमन किए अर्पित, लालचंद शर्मा।

पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट की बरसी पर, महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धासुमन किए अर्पित, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- रविवार को महानगर कांग्रेसजनों द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट की बरसी पर धर्मपुर में स्थानीय पार्षद अमित भंडारी के संयोजकत्व में राज्य निर्माण आन्दोलन के शहीद पोलू रावत शहीद स्मारक से पुलवामा शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट द्वार तक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहादत का अर्थ समझती है, कांग्रेस ने अपने दो प्रधानमंत्रियों सहित कई नेताओं ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज शहीदों की शहादत पर भी राजनीति हो रही है तथा सत्ताधारी दल देश के लिए शहीद होने वालों जवानों की शहादत को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन आदर्शों, सिद्धांतों और मूल्यों के लिए देश के रणबांकुरों ने अपने प्राण दिए थे उन मूल्यों की रक्षा का कार्य कांग्रेस करती रही है और करती रहेगी। साथ ही कहा कि उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति के लिए जिन आन्दोलनकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किये हैं उन्हें भी हम नमन करते हैं।

इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट की शहादत को कभी भूलाया नही जा सकता है। शहीद चित्रेश बिष्ट हमेशा हमारे बीच रहेंगे। उन्होंने कहा कि ये राज्य खासकर महिलाओं के संघर्ष से मिला है। आगे भी इस राज्य के हितों के हर संभव संघर्ष किया जाएगा।

पार्षद अमित भंडारी ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले उन वीर शहीदों को शत्-शत् नमन करते हैं जिनकी कुर्बानियों की बदौलत हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का बड़ा योगदान रहा है और जिन आदर्शों और सपनों के लिए स्वतंत्रा सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी तथा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जिन सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनकी कुर्बानी के लिए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें सदैव याद करता रहेगा।

कार्यक्रम में पार्षद महेन्द्र सिंह रावत, पार्षद विवेक कोठारी पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन मनमोहन कंडवाल, महिपाल शाह, सुलेमान अली, राजेन्द्र सिंह बिष्ट,नवीन रमोला, ललित भद्री,पुष्पा रतूडी, राम सिंह बिष्ट, रिपू दमन सिंह, निलय रत्न कुकरेती, मदन तिवारी, सिद्धार्थ पोखरियाल, गीता रावत, नीलम जुनेजा, पूजा आर्य, हर्षिता भंडारी, संजय बहादुर, रेखा बिष्ट, प्रदीप बिष्ट,विजय गुप्ता, पूनम, धनेश्वरी नौडियाल, संजय राणा,धर्मेंद्र आर्य ,सुरजीत, मदन तिवारी, राजेश अरोरा, कुसुम बहल, मोहित बिष्ट, सुरजीत कौर, मनीष सेनन, सरस्वती बगवाड़ी,राहुल जयवीर सिंह, समीर मालिक, जितेन्द्र थापा, विनीत भट्ट,रघुवीर सिंह, नरेंद्र नौटियाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top