Breaking News
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन, रेखा आर्या।
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा। 
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।

विधानसभा में कल से शुरू होगा बजट सत्र, 30 विधायकों की ओर से भेजे गए 521 सवाल। 

विधानसभा में कल से शुरू होगा बजट सत्र, 30 विधायकों की ओर से भेजे गए 521 सवाल। 

अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बजट सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक। 

देहरादून :- विधानसभा ने 18 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। सत्र के लिए 30 विधायकों की ओर से अब तक 521 सवाल भेजे गए। जो सदन को गरमाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बजट सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सत्र को बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में विस अध्यक्ष ने जिला प्रशासन व पुलिस को सख्त निर्देश दिए सत्र के दौरान बोर्ड परीक्षा देने वाले स्कूली बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए स्कूलों को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाए। उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था किसी भी तरह की चूक न हो।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) के तहत भी सदन संचालित हो रहा है। इसे लेकर उन्होंने आईटीडीए को कुछ विशेष निर्देश दिए। विधायकों को तकनीकी सहायता के लिए दो इंजीनियरों को सत्र अवधि में विधानसभा भवन में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा इंटरनेट सेवा में सुधार करने के साथ ही नेटवर्क की स्पीड बढ़ाने को कहा। बैठक में पूरे विधानसभा परिसर में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सत्र के दौरान प्रवेश पत्र के बिना विधानसभा परिसर में वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा विधायकों की सिफारिश पर एक और मंत्रियों की सिफारिश पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। विस अध्यक्ष ने कहा सदन की कार्यवाही के दौरान अनुशासन बनाने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यदि मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी हो तो सदन से बाहर आकर इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए।
बजट सत्र के लिए पक्ष व विपक्ष के 30 विधायकों से विधानसभा सचिवालय को 521 सवाल मिले हैं। यह सवाल सदन को गरमाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top