Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।

प्रयागराज सड़क हादसा- महाकुंभ स्नान के लिए जा रही, श्रद्धालुओं की भरी बस ट्रेलर से भिड़ी, कुल 35 श्रद्धालु थे सवार दो लोगों की हुई मौत 18 गंभीर रुप से घायल। 

प्रयागराज सड़क हादसा- महाकुंभ स्नान के लिए जा रही, श्रद्धालुओं की भरी बस ट्रेलर से भिड़ी, कुल 35 श्रद्धालु थे सवार दो लोगों की हुई मौत 18 गंभीर रुप से घायल। 

देहरादून/उत्तर प्रदेश :- प्रयागराज जिले में सड़क हादसा हुआ है। उतराव थाना इलाके के गौहरपुर नेशनल हाईवे प्रयागराज पर ढाबा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में भिड़ गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास से श्रद्धालुओं की भरी बस महाकुंभ स्नान के लिए जा रही थी। बस में 35 श्रद्धालु थे। देर रात 12 बजे के करीब उतराव थाना इलाके के गौहरपुर प्रयाग ढाबा के पास हाईवे पर साइड में एक ट्रेलर खराब खड़ा था। इसी दौरान बस के आगे चल रहे एक अन्य ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बचने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी बस खराब ट्रेलर में पीछे से भिड़ गई।

बस में बैठे राम सरोज (80) चौधरी पुत्र जागेश्वर चौधरी, बैजनाथ पासवान (70) पुत्र कमलनाथ दारानगर थाना नौहाटा जिला रोहतास बिहार की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस में बैठे चंद्र देव पासवान (70), निरंजन शर्मा (35), लालती देवी (65), बैज नाथ (40), केदार प्रसाद (48), सोना देवी (65), शोभा देवी (35), अजीत कुमार चौधरी (28), माधुरी देवी (60), रेखा (50), रवि कुमार (18), शान पत्ती (65), रीटा देवी (60), मोना कुमारी (50), विक्रमा (65), गन्नी देवी (60), मनी कुमार (50) निवासी दारानगर थाना नौहाटा जिला रोहतास बिहार घायल हो गए।

बस में 35 श्रद्धालु थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया है, घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अंधेरे का फायदा उठाकर बस चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज लगी की बस की आगे के खरपच्चे उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इससे पहले, कोरांव थाना इलाके के बढ़वारी नहर पुलिया के पास श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी यात्री महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। तड़के चार बजे भोर में हादसा हो गया। सभी लोग सिंगरौली मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top