Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट।
त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट।
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब।
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब।
मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात।
मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा कर, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा कर, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहा, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहा, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय।
मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

मई के महीने में एक बार फिर आईपीएल के रंग में रंगेगा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।

मई के महीने में एक बार फिर आईपीएल के रंग में रंगेगा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।

बीसीसीआई ने आईपीएल के 18वें सीजन का शेड्यूल किया जारी।

देहरादून/हिमाचल प्रदेश :- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला मई में फिर आईपीएल के रंग में रंगेगा। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 4, 8 और 11 मई को पंजाब किंग्स की टीम लखनऊ, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के साथ मैच खेलेगी। दो मैच शाम साढ़े सात बजे होंगे, वहीं एक मैच दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। बीसीसीआई ने आईपीएल के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में तीन मैच प्रस्तावित हैं। धर्मशाला में पंजाब किंग्स की टीम तीन मैच खेलेगी।

इस दौरान धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला चार मई को साढ़े सात बजे लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स के साथ शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। वहीं धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम का तीसरा मुकाबला 11 मई को दोपहर साढ़े तीन बजे मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

4 मई लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ शाम 7:30 बजे मैच

8 मई दिल्ली कैपिटल्स के साथ शाम 7:30 बजे मैच

11 मई मुंबई इंडियंस के साथ दोपहर 3:30 बजे मैच

बीते साल हुए दो मैच
पंजाब किंग्स की टीम ने धर्मशाला को घरेलू मैदान बनाया है। इसके चलते धर्मशाला में पंजाब किंग्स के तीन मैच धर्मशाला स्टेडियम में होंगे। इससे पहले वर्ष 2024 में भी पंजाब किंग्स के दो मैच धर्मशाला में हुए थे। इस दौरान पंजाब किंग्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रायल चैलेंजर बंगलूरू के बीच हुआ था। मैच को लेकर धर्मशाला स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इस साल होंगे कुल 74 मैच
आईपीएल ने रविवार को साल 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इस साल कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ के मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट का आगाज 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होने वाले मैच के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top