Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन का एजेंडा तय।

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन का एजेंडा तय।

धामी सरकार का बजट 20 फरवरी को।

18 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा बजट सत्र।

देहरादून :- धामी सरकार 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। दोपहर 12.30 बजे सदन में बजट पेश किया जाएगा।सोमवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन के विधायी कार्य की रूपरेखा तय की गई। विधानसभा सत्र के पहले दिन 18 फरवरी को राज्यपाल गुरमीत सिंह अभिभाषण पेश करेंगे। उत्तराखंड के पंचम विधानसभा के वर्ष 2025 के प्रथम सत्र (बजट सत्र) के कार्य संचालन एवं विधायी कार्यों का एजेंडा तय करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा की बैठक की गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में सारगर्भित और गुणवत्तापूर्ण विकास से जुड़े विषयों की चर्चा के लिए सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दलीय नेताओं की बैठक में सभी दलों के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जिससे सदन की कार्यवाही को वैधानिक रूप से चलाया जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनहित में उठाये गए सभी मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी।

उन्होंने कहा कि जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनका प्रयास लोकतांत्रिक संस्था को सशक्त बनाना होगा| उन्होंने दलों के नेताओं से आग्रह किया कि सदन की गरिमा को बढ़ाने तथा चर्चा- संवाद के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। आशा है सभी दल इसमें सक्रिय सहयोग देंगे। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में 18 से 20 फरवरी तक का एजेंडा तय किया गया आगे के एजेंडे हेतु पुनः कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की जाएगी|

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया कि 18 फरवरी 2025, मंगलवार को प्रातः 11 बजे महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद, 3:00 बजे अध्यक्ष द्वारा अभिभाषण पाठ का वाचन किया जाएगा। 19 फरवरी 2025 को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा की जाएगी, इसके बाद विधायकी कार्य संपन्न होंगे। 20 फरवरी 2025 को 12:30 दोपहर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आय-व्यय बजट का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा जिसमें सामान्य बजट विभागीय बजट पर सदन में विस्तृत चर्चा होगी ।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा नेता विधान मण्डल मोहम्मद शहजाद, विधायक खजान दास, प्रीतम सिंह , उमेश शर्मा काऊ, सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी,प्रभारी सचिव हेम पन्त व विधानसभा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top