Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को, सुनते प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को, सुनते प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

मंत्री जोशी बोले, पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर आज से मैं भी नहीं खाऊंगा ऑइली खाना।

देहरादून :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 119वां संस्करण रविवार को देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्रार्न्तगत वार्ड 07 के बूथ संख्या 57 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखण्ड राज्य के प्रति जो लगाव है वो केवल सपनों में व्यक्त नहीं होता है, उनकी भावनाओं में भी हम उस चीज को देखते हैं। उत्तराखण्ड में हुए राष्ट्रीय खेल के परिपेक्ष में उन्होंने जिस प्रकार से विषय रखा और पूरे देश भर के अन्दर 7वें स्थान पर उत्तराखण्ड राज्य अपना स्थान बनाता है, यह सम्पूर्ण प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव की बात है। मैं प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लोगों को अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है और लोगों को नए कार्य करने और समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम समाप्ति के बाद मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के मन के बात कार्यक्रम से प्रेरणा के साथ-साथ नये विषयों पर रोचक जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने हाल में सम्पन्न हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के बारे में बताया, वास्तव में नेशनल खेलों में उत्तराखण्ड ने एक नया आयाम स्थापित किया है। 24 गोल्ड के साथ 100 से अधिक पदकों के साथ हमारा छोटा सा स्टेट 7वें स्थान पर है और आने वाले समय में ये प्रदेश खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। इसी प्रकार स्पेस में हमारे इसरो के वैज्ञानिक कितना आगे बढ़ गए हैं, आर्टिफिशियन इन्टेलिजेंस के बारे में जानकारी मिली। आज मोदी जी की मन की बात में मैं एक संकल्प ले रहा हूं, हालांकि मैं खाने में बहुत परेज करता हूं, बावजूद आज के बाद ऑईली भोजन बिल्कुल नहीं खाऊंगा। और उसके परिणाम भी नजर आएंगे। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को जरूर सुनने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मोहित जायसवाल, पूनम नौटियाल, सुरेन्द्र राणा, निरंजन डोभाल, कमल थापा, गौरव, बूथ अध्यक्ष अमित कुमार, रविंदर, उमा शर्मा, भावना सभरवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top