Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल, ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान।
मुख्यमंत्री धामी ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल, ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान।
एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं, शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी, सीडीओ अभिनव शाह।
एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं, शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी, सीडीओ अभिनव शाह।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने, उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने, उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के, पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित। 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के, पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित। 
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, (Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, (Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
सेहत की सुरक्षा धामी सरकार की प्राथमिकता, नकली डेयरी उत्पादों पर प्रदेशव्यापी प्रतिबंध, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा।
सेहत की सुरक्षा धामी सरकार की प्राथमिकता, नकली डेयरी उत्पादों पर प्रदेशव्यापी प्रतिबंध, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा।
12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, बुनकरों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल।
12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, बुनकरों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
खेल महाकुंभ 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन।
खेल महाकुंभ 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन।

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से हुई शुरु, परीक्षा का कुशल संचालन के लिए लखनऊ में बनाया गया केंद्रीय कंट्रोल रूम 

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से हुई शुरु, परीक्षा का कुशल संचालन के लिए लखनऊ में बनाया गया केंद्रीय कंट्रोल रूम 

अपर मुख्य सचिव पहुंचे परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने 

परीक्षा केंद्रों की 14 सेक्टर में हो रही निगरानी

यूपी। बोर्ड की परीक्षा सोमवार यानि आज से शुरू हो गई हैं। पूरे प्रदेश में परीक्षा का कुशल संचालन के लिए लखनऊ में केंद्रीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की सतत निगरानी हो रही है।

शहर के 127 केंद्रों पर परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से देखरेख की जा रही है। परीक्षा केंद्रों की 14 सेक्टर में निगरानी हो रही है। एक कंम्प्यूटर पर 13 परीक्षा केंद्र ऑनलाइन हैं। हर केंद्र के लिए आवंटित कोड के अनुसार क्रमवार केंद्रों की स्थिति लाइव देखी जा रही।

इस बार कक्ष निरीक्षकों के पहुंचने का समय भी कंट्रोल रूम से लाइव चेक किया गया है। आधा दर्जन केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को एक जगह परीक्षा कक्ष में खड़ा पाया गया। कंट्रोल रूम प्रभारी एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम ने परीक्षा कक्ष में मूवमेंट करने का निर्देश दिया। इस बार हर परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के आगे और पीछे दो तरफ कैमरे से निगरानी की जा रही है। ऐसे में यदि कोई परीक्षार्थी इधर उधर मुड़कर भी देख रहा है तो कंट्रोल रूम से केंद्र व्यवस्थापकों को फटकार लगाई जा रही है। आज कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी विशाख ने कई केंद्रों की ऑनलाइन स्थिति को खुद परखा।

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा एवं वित्त दीपक कुमार ने यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत आज प्रथम पाली में राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज तथा ब्राइटवे इंटर कॉलेज, अलीगंज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव व संयुक्त निदेशक प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।

की गई हैं यह व्यवस्थाएं
राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी होगी
स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है
संदिग्ध परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी
बिजली विभाग को परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी
ऑनलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम से फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान हो सकेगी
स्ट्रॉन्ग रूम में रखे प्रश्न पत्रों की 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी होगी
उत्तर पुस्तिकाओं पर वाटरमार्क और क्यूआर कोड की व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top