Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

प्रयागराज पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में लगाई, आस्था की डुबकी।

प्रयागराज पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में लगाई, आस्था की डुबकी।

देहरादून/प्रयागराज :- उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परिवार संग प्रयागराज त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और मां गंगा, यमुना और सरस्वती को नमन किया।

संगम तट पर पूजा-अर्चना के बाद मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन संगम में डुबकी लगाना अत्यंत पुण्यदायी है। यह केवल स्नान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव है। उन्होंने संगम को धर्म और संस्कृति का संगम स्थल बताते हुए कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का भव्य प्रतीक है, जो पूरे विश्व को शांति और आध्यात्मिक संदेश देता है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और स्नान का अवसर मिल रहा है। उन्होंने संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संगम में उमड़े श्रद्धालुओं को देखकर मंत्री ने कहा कि यह भारत की सनातन संस्कृति की जीवंतता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का सबसे बड़ा उत्सव है।

इस दौरान उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री डा0 धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने भी सपरिवार संगम में स्नान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top