Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच, परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा तत्काल संबंधित प्रस्ताव करे तैयार, महाराज।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच, परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा तत्काल संबंधित प्रस्ताव करे तैयार, महाराज।

सिंचाई मंत्री ने बनवसा में सिंचाई अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

देहरादून/चंपावत,बनवास :- प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर जितने भी विषय और समस्याएं हैं उसे लेकर तत्काल प्रस्ताव तैयार किये जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर वार्ता करेंगे।

उक्त बात प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को जनपद चंपावत स्थित बनवास में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में यूपी और उत्तराखंड के सिंचाई विभाग अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर वनवास स्थित उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन भारत-नेपाल को जोड़ने वाले पुल जिस पर यात्रियों का आवागमन होता है होता है उसके खुलने की समय सीमा बढ़ने का अनुरोध करते हुए कहा कि नेपाल से विशेष परिस्थितियों में आने वाले लोगों एवं एंबुलेंस आदि के मामले में समय की पाबंदी को समाप्त किया जाए। इसके अलावा सिंचाई मंत्री ने टनकपुर स्थित एनएचपीसी के एक अन्य पुल को भारी वाहनों के लिए खोलने के भी निर्देश दिए।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से वार्ता कर टनकपुर में बन रही ड्राई डॉग रोड को भी आवागमन के लिए शीघ्र चालू करने का अनुरोध किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए की उधम सिंह नगर स्थित नानक सागर में नौकायन के लिए शीघ्र जेटी (Jetty) निर्माण की इजाजत दी जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा शारदा बैराज पर पोंटून पुल (Pontoon bridge) की संभावनाओं पर भी विचार किया जाए।

बैठक के दौरान मुख्य अभियंता हल्द्वानी संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता अल्मोड़ा संजय श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के सहायक अभियंता प्रशांत कुमार वर्मा, सिंचाई विभाग हरिद्वार के विजयकांत मौर्य, उधम सिंह नगर के प्रमोद दीक्षित, पिथौरागढ़ के मनोज सिंह, चंपावत के तरुण बंसल, सितारगंज के आनंद नेगी, रुद्रपुर के भारत सिंह डांगी आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top