Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

एसजीआरआरयू में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

एसजीआरआरयू में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की डीन डॉ. प्रीति तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से भर गया। इस दौरान छात्रों ने भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ी कथाओं का मंचन और गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने खूब सराहा।

डीन डॉ. प्रीति तिवारी ने अपने संबोधन में महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “भगवान शिव त्याग, धैर्य, शक्ति और आत्म-साक्षात्कार के प्रतीक हैं। उनकी उपासना हमें जीवन में सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। शिवरात्रि का पर्व हमें आत्मसंयम और साधना का संदेश देता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा, विद्यार्थियों ने शिव भक्ति से जुड़े गीतों पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर डॉ आशीष कुलश्रेष्ठ ने छात्र परिषद के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया वहीं डॉ प्रिया पांडे ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।
इस अवसर पर स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष समेत सभी शिक्षकगण व छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top