Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

सड़क निर्माण की गुणवत्ता से, कोई समझौता नहीं, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

सड़क निर्माण की गुणवत्ता से, कोई समझौता नहीं, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित सड़कों के संबंध में समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी तथा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बनने वाली सड़कों की समीक्षा की गई है जिसमें कई सड़कों का शिलान्यास होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बुरांशखण्डा से गढ़ मोटरमार्ग, चामासारी-लुहारीगढ़ मोटरमार्ग, मसराणा-मोटीधार लिंकमार्ग एवं छमरोली-डोमकोट, चामासारी- तल्याणीगाड़ आदि सड़कें वन विभाग में स्वीकृति हेतु लंबित हैं जिनमें से 03 मोटरमार्गों पर वन विभाग द्वारा आगामी 15 दिनों के भीतर स्वीकृति प्रदान की जायेगी तथा अन्य मार्गों पर भी जल्द ही वन विभाग द्वारा स्वीकृति दिये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भिलाड़ू स्टेडियम के लिए स्वीकृत सड़क मार्ग पर भी आगामी 10 दिनों में वन विभाग की स्वीकृति मिल जायेगी। उन्होंने वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सड़क मार्गों की वन विभाग से जल्द से जल्द स्वीकृति प्राप्त करने के साथ ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आज की समीक्षा बैठक की प्रगति के संबंध में 05 अप्रैल 2025 को पुनः समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि लंबित सड़कों के निर्माण से संबंधित कार्यों को जल्द ही शुरू किया जायेगा।

मंत्री ने अधिकारियों को किमाड़ी मोटरमार्ग के चैड़ीकरण करने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर तारकोल से सड़कें बनाना संभव न हो वहां टाईल्स द्वारा सड़कों का निर्माण किया जाए। ताकि मार्ग टिकाऊ और सुरक्षित रहे। उन्होंने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सड़कों का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और निर्माण की निगरानी नियमित रूप से की जाए ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

बैठक में पीसीसीएफ आरके मिश्र, एचओडी पीडब्ल्यूडी राजेश शर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top