Breaking News
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए, एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए, एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री धामी ने लिया तत्काल संज्ञान, अधिकारियों को शीघ्र आवागमन सुचारु करने के दिए निर्देश।
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री धामी ने लिया तत्काल संज्ञान, अधिकारियों को शीघ्र आवागमन सुचारु करने के दिए निर्देश।
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर, 10 अगस्त को हर की पौड़ी से, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या निकलेगी 22 किलोमीटर लंबी पैदल कावड़ यात्रा।
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर, 10 अगस्त को हर की पौड़ी से, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या निकलेगी 22 किलोमीटर लंबी पैदल कावड़ यात्रा।
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।

नेशनल गेम्स की कामयाबी पर, खेल मंत्री रेखा आर्या, हैदराबाद में देगी प्रेजेंटेशन।

नेशनल गेम्स की कामयाबी पर, खेल मंत्री रेखा आर्या, हैदराबाद में देगी प्रेजेंटेशन।

अगले नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की रणनीति पर किया विमर्श।

खेल मंत्री ने अधिकारी के साथ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

देहरादून :- उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों को किस तरह इतनी कामयाबी से कराया अब देश के सभी राज्य सरकारे इसे जानेंगी। खेल मंत्री रेखा आर्या 7 और 8 मार्च को हैदराबाद में इस पर प्रेजेंटेशन देंगी। मंगलवार को हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई।

विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सात- आठ मार्च को तेलंगाना के हैदराबाद में एक मंथन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडावीया के अलावा सभी राज्यों के खेल मंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा इसमें पूर्व ओलंपियन और विभिन्न खेलों के कोच भी शिरकत करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या नें बताया कि उन्हें भी इस मंथन शिविर में उत्तराखंड की तरफ से प्रेजेंटेशन देनी है। प्रेजेंटेशन में इसका पूरा विवरण होगा कि किस तरह उत्तराखंड में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का इतना सफल और भव्य आयोजन किया है। इसके अलावा 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को तैयार करने की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।

मंगलवार को हुई बैठक में खेल मंत्री ने प्रेजेंटेशन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। इसके अलावा बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को 2027 में होने वाले अगले राष्ट्रीय खेलों के  लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को अभी से तैयार कैसे किया जाए इसकी रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण हैं, हमारे खिलाड़ियों को वह सभी उपकरण अभ्यास के लिए उपलब्ध होने चाहिए। बैठक में इसके अलावा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। खेल मंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी को यूजीसी समेत अन्य संस्थाओं से मान्यता की जरूरत होगी उसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top