Breaking News
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना। 
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना। 
स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट।
स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई।  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई।  
शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन।
शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन।
कृषि मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देश, किसानों के खातों में ससमय मिले एप्पल मिशन का बजट।
कृषि मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देश, किसानों के खातों में ससमय मिले एप्पल मिशन का बजट।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, दून अस्पताल का निरीक्षण व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, दून अस्पताल का निरीक्षण व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
चार साल बेमिसालः परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन।
चार साल बेमिसालः परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से – नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन।
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से – नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन।
पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प, सीएम धामी।
पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प, सीएम धामी।

अंतरिक्ष में फंसी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स को, वापस धरती पर लाने के लिए भेजेंगे अंतरिक्षयान, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। 

अंतरिक्ष में फंसी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स को, वापस धरती पर लाने के लिए भेजेंगे अंतरिक्षयान, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। 

अमेरिका :- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिक्ष में फंसी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही उन्हें वापस धरती पर लाने के लिए अंतरिक्षयान भेजेंगे। इस दौरान ट्रंप ने सुनीता विलियम्स के बालों की भी तारीफ की और कहा कि उनके बाल काफी मजबूत हैं। ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने और उनकी सरकार ने सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में बेसहारा छोड़ दिया और दोनों आठ दिनों के अंतरिक्ष मिशन पर गए थे और अब दोनों को नौ महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने सुनीता विलियम्स की तारीफ की
ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ‘हमारे दो अंतरिक्षयात्री स्पेस में फंसे हुए हैं। बाइडन ने उन्हें ऊपर ही छोड़ दिया। मैंने मस्क (एलन मस्क) से कहा है कि क्या वे दोनों को धरती पर ला सकते हैं? जिस पर मस्क ने भी सहमति दे दी है और वे दो हफ्ते में अपने अंतरिक्षयान को स्पेस में भेजने की तैयारियों में जुट गए हैं।’ इसके बाद मजाकिया अंदाज में ट्रंप ने कहा कि ‘मैंने बड़े और मजबूत बालों वाली महिला (सुनीता विलियम्स) को देखा है। उनके बाल बहुत मजबूत हैं। अब हम उन्हें वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं और हम उनसे प्यार करते हैं।’

बीते साल अंतरिक्ष गए थे अंतरिक्षयात्री
ट्रंप ने कहा कि ‘जो बाइडन इस देश के इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति रहे हैं और उन्होंने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में फंसने दिया और कुछ नहीं किया।’ एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि ‘अंतरिक्षयात्रियों को अब आठ दिन और अंतरिक्ष में रहना पड़ेगा। स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्षयान छह महीने पहले ही उन्हें वापस ला चुका होता, लेकिन बाइडन और व्हाइट हाउस ने ऐसा नहीं करने दिया।’ उल्लेखनीय है कि बुच विल्मोर और सुनीता विलियम जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर विमान पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी और हीलियम गैस के लीक के चलते यान को दोनों अंतरिक्षयात्रियों की वापसी के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया, जिसके बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बीते कई महीनों से अंतरिक्ष में फंसे रह गए।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top