Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।

मोदी के “घाम तापो टूरिज्म” की संकल्पना के तहत, काम करेगा पर्यटन विभाग, महाराज।

मोदी के “घाम तापो टूरिज्म” की संकल्पना के तहत, काम करेगा पर्यटन विभाग, महाराज।

देहरादून :- प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल हर्षिल-मुखबा से शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग करने और पर्यटन की एक नई विधा “घाम तापो टूरिज्म” को प्रोत्साहित करने पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेशभर में नए-नए पर्यटन स्थल स्थापित होंगे और बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करेंगे।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि उत्तराखंड में जगह-जगह कॉरपोरेट और वेडिंग डेस्टिनेशन बने इसके लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग को स्थान चिन्हित करने के लिए शीघ्र ही निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग वातानुकूलित कमरों में बैठे रहते हैं, जिस कारण वह धूप का आनंद नहीं ले पाते और शरीर में अक्सर विटामिन-डी की कमी हो जाती है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के मकसद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “घाम तपो टूरिज्म” की संकल्पना खाका खींचा है।

महाराज ने कहा कि दिल्ली जैसे महानगरों में जब फोग रहता है उस समय उत्तराखंड आकर लोग यहां की स्वच्छ जलवायु, वातावरण और धूप का आनंद लेकर विटामिन-डी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के देवभूमि उत्तराखंड से “घाम तापो टूरिज्म” का उद्घोष करने से निश्चित रूप से प्रदेश के पर्यटन को अधिक विस्तार मिलेगा और दुनिया के पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top