Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

अब परिवहन क्षेत्र पर भी छाएंगी महिलाएं, मुख्यमंत्री के साथ किया महिला सारथी योजना का शुभारंभ, रेखा आर्या

अब परिवहन क्षेत्र पर भी छाएंगी महिलाएं, मुख्यमंत्री के साथ किया महिला सारथी योजना का शुभारंभ, रेखा आर्या

एक सप्ताह महिला सारथी देंगी फ्री राइड, मंत्री नें सभी सारथीयों को किया सम्मानित, रेखा आर्या।

महिला सारथी के साथ शहर में मंत्री रेखा आर्या नें ली राइड।

देहरादून :-  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च से देहरादून की सड़कों पर महिला सारथी अब महिला मुसाफिरों को मंजिल तक पहुंचाने का काम करेंगी। योजना की लांचिंग के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि परिवहन क्षेत्र में महिलाएं पीछे थी लेकिन अब इस क्षेत्र में भी महिलाएं अपना परचम लहराएंगी।

आईआरडीटी सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने महिला सारथी योजना की लांचिंग की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण दिशा में लगातार प्रयासरत है और हमने हाल ही में कई योजनाएं सिर्फ महिलाओं के लिए शुरू की है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत एक बालिका के जन्म के समय से ही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में सबसे ज्यादा योगदान खुद महिलाओं का होना चाहिए। 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला सारथी योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट की प्रगति 6 महीने देखने के बाद इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी है। कार्यक्रम में पांच विभिन्न पुरुष प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में नाम कमाने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना, सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।

*संगोष्ठी में किया समस्याओं पर मंथन* 

इससे पहले सभागार में प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काम करने वाली महिलाओं की संगोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने लघु महिला उद्यमियों के सामने आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर आपसी चर्चा की। महिलाओं ने छोटे स्तर पर बिजनेस शुरू करके उसका बड़ा विस्तार करने की सफलता की कहानियां भी शेयर की।

*भविष्य में महिलाओं को दिया जाएगा लोन*

महिला सारथी के पायलट प्रोजेक्ट के लिए वाहनों की व्यवस्था चेंबर ऑफ़ बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योर (india) काउंसिल के द्वारा की गई है। जिसमें आज से एक सप्ताह के लिए मुफ्त राइड रखी गयी है और जब इस योजना का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा और उसके लिए अधिक वाहनों की आवश्यकता पड़ेगी तब प्रशिक्षित महिलाओं को आसान शर्तों पर लोन दिलवाकर वाहनों का इंतजाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top