Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को, राज्य स्थापना दिवस पर दीं बधाई और शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को, राज्य स्थापना दिवस पर दीं बधाई और शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।

उत्तराखंड में होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, मंगलौर की फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, बिना लाइसेंस के चल रहा था पनीर निर्माण।

उत्तराखंड में होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, मंगलौर की फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, बिना लाइसेंस के चल रहा था पनीर निर्माण।

होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, उत्तराखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान।

मिलावटी पनीर, एडल्ट्रेट पाम ऑयल, रिफाइंड और केमिकल बरामद, 1 कुंटल पनीर नष्ट।

खाद्य सुरक्षा विभाग की अपील – मिलावट की सूचना तुरंत दें, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

देहरादून/हरिद्वार :- सचिव स्वास्थ व आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार के दिशा निर्देशों पर होली के मद्देनजर उत्तराखंड में मिलावटखोरी के खिलाफ राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 7 मार्च को देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक प्राइवेट वाहन (बलेनो) से पनीर और मावा का वितरण करते हुए पाया गया। जांच में पता चला कि यह सामान हरिद्वार जिले के मैंगलौर क्षेत्र की एक निर्माण इकाई से लाया गया था। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर 9 मार्च को क्विक रिस्पांस टीम ने उक्त निर्माण इकाई पर छापा मारा।

संयुक्त आयुक्त डॉ आर. के. सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे, दिलीप जैन एवं पुलिस बल के साथ इस फैक्ट्री पर छापा मारा गया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में बिना लाइसेंस के बड़े पैमाने पर पनीर निर्माण हो रहा था।

टीम ने लगभग 1 कुंटल मिलावटी पनीर, एडल्ट्रेट पाम ऑयल, रिफाइंड और अन्य हानिकारक केमिकल बरामद किए। प्रथम दृष्टया यह पनीर मिलावटी प्रतीत हुआ, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नियमानुसार इसका नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया और जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 1 कुंटल पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा फैक्ट्री के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है, क्योंकि यह इकाई बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रही थी।

*आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार का बयान:*

“प्रदेश में मिलावटखोरी के खिलाफ हमारी ज़ीरो टॉलरेंस नीति है। होली जैसे बड़े त्योहार पर आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मिलावटखोरी में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए।”

*अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी का बयान *

“हमारी टीम लगातार बाजारों में खाद्य सामग्रियों की जांच कर रही है। इस छापेमारी में जो मिलावटी पनीर मिला है, उसकी प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि यदि उन्हें किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह हो, तो तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें।

होली के मद्देनजर पूरे राज्य में जारी रहेगा मिलावटखोरी विरोधी अभियान।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड ने चेतावनी दी है कि त्योहारों पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी संदेह हो कि उनके क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं, तो तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते सख्त कदम उठाए जा सकें।

👉 *मिलावट की शिकायत के लिए संपर्क करें *

📞 *खाद्य सुरक्षा हेल्पलाइन :* *18001804246*

📧 ईमेल: food.safety@uttarakhand.gov.in

✅ आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है! मिलावटखोरी के खिलाफ मिलकर लड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top