Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

तय समय सीमा पर पूर्ण हो पेयजल योजनाएं, डॉ. धन सिंह रावत। 

तय समय सीमा पर पूर्ण हो पेयजल योजनाएं, डॉ. धन सिंह रावत। 

वन विभाग की अनापत्ति को अटके प्रकरणों का शीघ्र होगा निस्तारण। 

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश। 

देहरादून  :- श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों व निकाय क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये लगभग 150 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न पेयजल योजनाएं के निर्माण की डेडलाइन तय कर दी गई है। पम्पिंग योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने को विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही वन विभाग में लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा गया है। 

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने जलसंस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को नियत समय पर पेयजल योजनाओं के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिसके तहत कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग योजना को तीन माह, बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना को पांच, एनआईटी श्रीनगर पेयजल योजना को माह जून तक पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही भैडा-गंगाऊ पेयजल योजना को आगामी 20 अप्रैल को शुरू करने तथा नगर पंचायत थलीसैंण में पेयजल योजना का अप्रैल माह में शिलान्यस करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन सभी पेयजल योजनाओं के पूरा होने से खिर्सू, पाबौं व थलीसैंण विकासखण्ड के 303 राजस्व ग्रामों व नगर निकाय क्षेत्रों की लगभग 50 हजार से अधिक आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। जिससे क्षेत्र में पेयजल समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी। कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में स्थित विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों एवं पंचायत भवनों को भी प्राथमिकता के साथ पेयजल योजना से जोड़ने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये किये कोई भी परिवार पेयजल योजना से वंचित न रहे इसके लिये प्रत्येक परिवार को पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिये धन की कोई कमी नहीं होगी, यदि अवश्यक हुआ तो योजनाओं के लिये अतिरिक्त बजट की व्यवस्था भी की जायेगी। इसके अलावा उन्होंने पेयजल योजनाओें से संबंधित वन विभाग में अनापत्ति को अटके प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये।

बैठक में प्रमुख मुख्य वन संरक्षक राजन के. मिश्रा, प्रबंध निदेशक जल निगम रणवीर सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता पौड़ी मो0 यीसम, डीएफओ पौड़ी स्वप्निल अनिरूद्ध, संयुक्त सचिव वन विक्रम सिंह यादव, अपर जिला अधिकारी पौड़ी अनिल गर्ब्याल, एसडीएम श्रीनगर नुपुर वर्मा, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान एस.के. राय, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम एस.सी. भट्ट, सहायक अभियंता पेयजल निगम श्रीनगर अजय कुमार गुरूंग, सहायक अभियंता जलसंस्थान श्रीनगर कृष्णकांत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top