Breaking News
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 

सूबे में 59 लाख लोगों के बने आयुष्मान कार्ड, डॉ. धन सिंह रावत।

सूबे में 59 लाख लोगों के बने आयुष्मान कार्ड, डॉ. धन सिंह रावत।

14 लाख से अधिक लोग उठा चुके योजना का लाभ।

कहा, योजना पर अबतक खर्च हो चुकी 2688 करोड़ की धनराशि।

देहरादून :- सूबे में अबतक 59.34 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। इस योजना का अब तक 14 लाख से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं, जिस पर सरकार ने 2688 करोड़ का बजट खर्च कर दिया है। आयुष्मान योजना से प्रदेश के लोग वंचित न हो, इसके लिये सरकार ने शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रातव ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं को लगातार मजबूत करने में जुटी है। सूबे के आम आदमी को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुलभ हो इसके लिये हर स्तर पर काम किया जा रहा है। डॉ. रावत ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के तहत संचालित आयुष्मान योजना का लाभ प्रदेश के लोग बखूबी उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रदेश में 5934076 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 298246 लोगों के कार्ड बना दिये गये हैं। इसी प्रकार बागेश्वर 130670, चमोली 226919, चम्पावत 144851, देहरादून 1187068, हरिद्वार 1001706, नैनीताल 575810, पौड़ी 421711, पिथौरागढ़ 2,55,837, रूद्रप्रयाग 136012, टिहरी 353749, ऊधमसिंह नगर 1003902 तथा उत्तरकाशी में 1,97,595 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना कि तहत अबतक प्रदेश में 1409251 लोगों ने निःशुल्क अपना उपचार कराया है। जिसमें अल्मोड़ा में 41699, बागेश्वर 19666, चमोली 52476, चम्पावत 26294, देहरादून 356880, हरिद्वार 253295, नैनीताल 124600, पौड़ी 113122, पिथौरागढ़ 46588, रूद्रप्रयाग 31794, टिहरी 78504, ऊधमसिंह नगर 218261 और उत्तरकाशी में 46072 लोग शामिल हैं। राज्य सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत किये गये उपचार पर अबतक 2688.09 करोड़ रूपये का बजट खर्च कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। जिसकी मॉनिटिरिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार की जा रही है। योजना के तहत सभी जनपदों की चिकित्सा इकाईयों में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं, इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आम लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड से वंचित रह गये लोगों के कार्ड बनाने के लिये शीघ्र ही विशेष अभियान चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top