Breaking News
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योग।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योग।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टाउन हॉल में किया सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टाउन हॉल में किया सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश।
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ।
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान।
मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान।
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई।
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई।
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर, उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मान।
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर, उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मान।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने की, विशेष गहन पुनरीक्षण SIR की प्रगति समीक्षा। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने की, विशेष गहन पुनरीक्षण SIR की प्रगति समीक्षा। 
SIR कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
SIR कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार।

अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार।

सीएम आवास में उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के हुए दर्शन। 

गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के गूंजे होली गीत।

देहरादून :- एक तरफ, हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार, तो दूसरी तरफ, अपनी ही धुन में मगन होली गीत गातीं नाचतीं लोहाघाट से आईं महिला कलाकार। इन सबके बीच, पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली का अपना आकर्षण था, थारू जनजाति का नृत्य तो छोलिया नृत्य करते अल्मोड़ा के कलाकारों की अपनी मस्ती। 

सीएम आवास पर होली मिलन कार्यक्रम की यही तस्वीर उभरी, जिसमें गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक का होली गायन था, नृत्य था। लोक संस्कृति का वह प्रभाव भी था, जो उत्तराखंड को सांस्कृतिक तौर पर विशिष्टता प्रदान करता है। सीएम आवास केे खुले परिसर मेें गुरूवार को उत्तराखंड की लोक संस्कृृति के तमाम रंग बिखरे। उत्तराखंड की सांस्कृतिक एकता और समृृद्धि के दर्शन हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के आमंत्रण पर सीएम आवास पर सांस्कृृतिक दलों का एक मेला सा जुटा। होली के गीत गूंजे। पारंपरिक गायन हुआ। ढोल, मंजीरे बजे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की संगत ने होली गीतों के प्रभाव को और बढ़ा दिया। आओ दगड़ियो, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली का आह्वान यदि अल्मोड़ा से आए कलाकारों ने किया, तो राठ क्षेत्र के कलाकारों ने गाया-आई डान्ड्यू बसंत, डाली मा मौल्यार।

राठ क्षेत्र कला समिति के कलाकार इस बात से बेहद खुश दिखे कि उन्हें विशेष तौर पर बुलाया गया। अपने होली के गीतों से इस समिति ने कम समय में खास पहचान बनाई है। इस समिति के प्रमुख प्रेम सिंह नेगी ने कहा-हमारा 19 सदस्यीय दल सीएम आवास पर प्रस्तुति देकर गौरवान्वित है। लोहाघाट के शिवनिधि स्वयं सहायता समूह केे दल का आकार बड़ा रहा। इस दल में 54 सदस्यों ने होली गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस ग्रुप की प्रमुख अलका का कहना है-उन्होंने पहली बार सीएम आवास में प्रस्तुति दी। यह अवसर पूरे ग्रुप के लिए महत्वपूर्ण है।

*कलाकारोें संग होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोक कलाकारों के संग होली के रंगों में पूरी तरह से रंगे नजर आए। उन्होंने विभिन्न दलों के कलाकारों के साथ काफी समय बिताया। उनके साथ वह थिरके भी। ढोल, थाली और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर हाथ भी आजमाया।

*लोक संस्कृृति पर सीएम कर रहे अच्छा काम*

उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से आए लोक कलाकारों ने इस मौके पर कहा कि लोक संस्कृति पर सीएम अच्छा काम कर रहे हैं। खटीमा की वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थारू उत्थान समिति के कलाकारों के 20 सदस्यीय दल ने भी गुरूवार को अपनी प्रस्तुति दी। इस दल के बंटी राणा व रिंकूू राणा का कहना था कि बेहतर काम करने वाले कलाकारों को तलाश कर अवसर दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top