Breaking News
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।

सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।

ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।

डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।

देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।

देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।

विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।

सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने, प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं।

देहरादून  :- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व समाज में समरसता और एकता को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार हमें जीवन में खुशियों के रंग घोलने और सभी भेदभाव भुलाकर एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें। उन्होंने समाज में शांति, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर उत्तराखंड को विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं।

श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रदेश के वीर सपूतों को भी नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही हम सभी सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मना पा रहे हैं। होली के इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top