Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

उत्तराखंड में घूमना अब हुआ महंगा, मसूरी के बाद नैनीताल में लगा ये स्पेशल टैक्स।

उत्तराखंड में घूमना अब हुआ महंगा, मसूरी के बाद नैनीताल में लगा ये स्पेशल टैक्स।

देहरादून  :- उत्तराखंड के नैनीताल को झीलों का शहर कहा जाता है, यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, लेकिन पर्यटन सीजन में यहां ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बन जाती है, ऐसे में अगर आप भी नैनीताल में गर्मियों की छुट्टियों में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण पर नियंत्रण पर रोक लगाने के लिए मसूरी की तर्ज पर नैनीताल नगर पालिका ने टैक्स को लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है, ऐसे में जल्द ही नैनीताल में एंट्री करने वाले निजी वाहनों को इको टैक्स चुकाना पड़ सकता है।

नैनीताल में प्रवेश करने वाले वाहनों से अभी तक तल्लीताल क्षेत्र से टोल टैक्स वसूला जाता था, अब नए प्रस्ताव के तहत भवाली और कालाढूंगी से आने वाली गाड़ियों पर भी टैक्स लागू होगा। नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है और इसे लागू करने से पहले कानूनी राय लेने का निर्णय लिया गया है।

पर्यावरण सुधार संबंधी गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

निजी वाहनों की संख्या अधिक होने से नैनीताल में पार्किंग और प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में स्थानीय प्रशासन को इस भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से ये फैसला लिया गया है। नैनीताल नगर पालिका के ईओ दीपक गोस्वामी ने कहा कि इस इको टैक्स से पर्यावरण सुधार संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नगर पालिका की आय भी बढ़ेगी।

नगर पालिका ने कानूनी राय लेने के बाद टैक्स लागू करने का निर्णय लिया है, अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो आने वाले दिनों में नैनीताल जाने वाले पर्यटकों को इको टैक्स देना पड़ेगा। पालिका द्वारा इको टैक्स लगाने के फैसले को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि नैनीताल में ट्रैफिक और पर्यावरण की स्थिति में सुधार आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top