Breaking News
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।

गर्मियों में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए, सचिव शैलेश बगौली ने दिए निर्देश।

गर्मियों में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए, सचिव शैलेश बगौली ने दिए निर्देश।

देहरादून  :- सचिव पेयजल शैलेश बगौली ने गर्मियों में पेयजल की समस्याओं के निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

*कंट्रोल रूम की स्थापना*

सचिव, पेयजल शैलेश बगोली ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में पेयजल उपलब्धता, लीकेज एवं पेयजल से संबंधित अन्य शिकायतों के निराकरण हेतु एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसे कॉल सेंटर के रूप में संचालित किया जाएगा। उक्त कंट्रोल रूम में जल संस्थान/जल निगम के सहायक अभियंता को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।

नोडल अधिकारियों द्वारा समयबद्ध रूप से प्राप्त शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

*पेयजल टैंकरों में जीपीएस के निर्देश*

पेयजल टैंकरों की नियमित साफ-सफाई के साथ जीपीएस (GPS) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि जलापूर्ति सुचारू रूप से हो सके। प्रत्येक डिवीजन में पर्याप्त टैंकरों की व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए।

*जल अपव्यय / लीकेज रोकथाम अभियान*

जल अपव्यय एवं लीकेज की समस्या के समाधान के लिए दिनांक 1 अप्रैल से 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए। इस अभियान की नियमित रूप से मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

*चारधाम यात्रा हेतु विशेष व्यवस्था*

आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग में स्थित चलित स्टैंड पोस्ट, टंकियों एवं वाटर एटीएम की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य यात्रा मार्ग पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top