Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने, धामी सरकार के 3 साल के कार्यकाल पर, संयुक्त रुप से किया हमला।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने, धामी सरकार के 3 साल के कार्यकाल पर, संयुक्त रुप से किया हमला।

देहरादून  :- शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धामी सरकार के 3 साल के कार्यकाल पर संयुक्त रुप से पत्रकार वार्ता कर हमला किया।

कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा की ” 8 साल की नकारा सरकार नौकरी नारी पर करें प्रहार पूरे उत्तराखंड में मची है हाहाकार”। भाजपा संगठन के लोगों ने महिलाओ पर प्रहार करने का काम किया है। चाहे वह आशाकर्मियों या आगनवाडीकर्मियो या अन्य विभागीयकर्मियों के रुप मे हो उन्हे खून के आंसू रुलाने का काम किया है। हमारी बहने लगातार सड़कों पर उतरकर सरकार को जगाने का काम कर रही है मगर यह सरकार उनका दमन करने पर तुली हुई है। एक ओर सरकार महिला दिवस व अपनी सरकार के तीन वर्ष के जश्न मना रही है, वहीं रुद्रप्रयाग जनपद की केदारनाथ विधानसभा की रुद्रपुर ग्राम पंचायत गांव वालों की गौचर भूमि पर पिटकुल के उपसंस्थान को बनाने की जिद पर अडी हुई है। और वंहा इसके विरोघ में धरने पर बैठी हुई महिलाओं के साथ पुलिस प्रशासन अत्याचार करता है, उन पर लाठिया बरसाई जाती है व छिनाझपटी की जाती है। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन उन पर बरबर्ता के साथ साथ मुकदमों की धमकी भी दे रहा है। जो सरासर सरकारी तनाशाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है। वहीं उपनल कर्मियों को कोर्ट के आदेश आने के बाद भी सरकार इस मामले पर कोई निर्णय नही ले पाई है।

उन्होने कहा कि धामी सरकार के घोटालों की लम्बी लिस्ट है चाहे वह नोेेब में पेपर लीक का मामला हो या पटवारी पेपर लीक प्रकरण हो आने वाले समय में बीजेपी के नेताओं के और घोटाले सामने आएंगे। कोविड के समय में ब्लड जांच के नाम पर जो भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों द्वारा किया गया उसको भाजपा सरकार ने मिट्टी में दफना दिया है।

करन माहरा ने कहा कि भू कानून और मूल निवास का विषय एक दुसरे से जुडा हैं सरकार ने ऐसा भूकानून बनाया है, जो मूल निवास को चुनौती देता है। निकाय चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में इतनी बड़ी गड़बड़ी पाई गई है हम जल्दी ही इस गड़बड़ी को प्रमाण सहित जनता के सामने लेकर आएंगे हमारी 6 माह की आन्दोलन और जनजागरण की व्यापक रुपरेखा तैयार हुई है जिसके लिए विस्तार से बताने के लिए दुसरी पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। इस रणनीति को जल्द सामने लाएंगे जिसके तहत कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जनमुद्दो के लिए व्यापक आन्दोलन करेगी।

पूर्व मुख्यंमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य के 3 महत्वपूर्ण वर्षो में भाजपा शासन के दौरान राज्य के हर वर्ग चाहे वह युवा हो, किसान हो या मातृशक्ति व्यापारी या वृद्धजन हो सभी को भाजपा सरकार ने धोखा देने का काम किया है। कुल मिलाकर भाजपा सरकार का पूर्व व वर्तमान मिलाकर यह 8 वर्ष का कार्यकाल गंभीर निराशाजनक है, सरकार ने लगातार जन आकांक्षा और जन भावना के साथ खिलवाड़ किया है। राज्य के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग युवा आज हाथों में डिग्रीया लेकर भी बेरोजगार है। सरकार युवओं को रोजगार देने के मोर्च पर पूर्णरुप से विफल साबित हूई है। महिला सुरक्षा भगवान भरोसे है। किसानों को उनके हाल पर छोड दिया गया है। उद्योग के नाम पर बडे-बडे आयोजन जरुर हुए मगर धरातल पर कुछ नही उतरा, हालत यह है कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ जैसी मूलभूत सुविधाएं भी जर्जर हालात में है। आज पहाडों से पलायन भी एक बडी समस्यां बनी हुई है जिस कारण आज तमाम गांव मानव रहित होतें जा रहे है। आज विकस में  जबरदस्त असंतुलन दिखाई दे रहा है। बजट प्रवाधान और बजट खर्च में भारी अन्तर देखने को मिल रहा है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा जिस विकास की बात करती है वह धरातल पर कभी नही उतरता है। विकास के नाम पर भाजपा के भ्रष्टाचार ने जल, जंगल और जमीन तक को बेचने का काम किया है। सरकार भू कानून की बात करती है मगर भूकानून के नाम पर जनभावना की अंदेखी की गई है। सरकार ने घुमाफिरा कर भूमाफिया को संरक्षण देने का काम किया है। उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में नदियों को बाहरी ठेकेदारों के हाथों में सौंप दिया है, बाहर के लोग आकर यहां पर अराजकता का माहौल बना रहे हैं, शराब माफिया का कब्जा आज पूरे उत्तराखंड में हो गया है। विभागीय बजट को खर्च करने तक की जिम्मेदारी सरकार पूरी नहीं कर पा रही है। विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है।

यशपाल आर्य ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने का वादा भाजपा सरकार ने किया था परंतु वह वादा केवल वादा ही रह गया। सरकार एक तरफ आधा अधूरा भूकानून तो लेकर आई जिसमें दो जिलों में अलग कानून और बाकी 11 जिलों में अलग कानून काम करेगा जो समझा से परे है। वहीं दूसरी तरफ मूल निवास के मामले में सरकार चुप्पी सादे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी कल सेवा दिवस मनाने जा रही है, पर यह पैसा जनता का है जिसमें वह अपना सेवा दिवस मना रही है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिह ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को सरकार पर विश्वास था कि वह जनता के हित में काम करेगी प्रदेश का विकास करेगी परंतु सरकार ने जनभावना के विपरीत आचरण किए है। आज प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है पेपर लीक मामले आए दिन सामने आते हैं परंतु सरकार इस पर कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं कर सकी है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टोलरेंस की बात करती है, लेकिन वह अपने संगठन के मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले को नहीं देखती हैं उस मामले को दबाने का प्रयास करती हैं। सत्ता में बैठे लोग प्रदेश में खुली लूट करने का काम कर रहे हैं। आज प्रदेश में महिला अपराधों के मामले में भारतीय जनता पार्टी के लोग ही सबसे अधिक संख्या में शामिल है। कुल मिलाकर भाजपा का शासनकाल हतास और निराश करने वाला है। हमारी जनता से अपील है कि भाजपा के कुशासन को उखाड फेंकने के लिए तैयार रहे।

इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह विष्ट ,प्रतिमा सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top