Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए, अब लगा दूनवासियों का तांता।

श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए, अब लगा दूनवासियों का तांता।

देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु।

अब नगरवासी बढ़ा रहे श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक।

देहरादून :-  श्री झण्डे जी आरोहण के बाद दून के ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव का आगाज हो चुका है। देश विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण का साक्षी बनकर अपने अपने गृह जनपदों को लौट चुकी हैं। अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं, और मेले की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं। आज श्री झण्डे जी आरोहण के बाद पहला रविवार है। छुट्टी का दिन होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की भारी चहल पहल रही। शनिवार को भी भारी संख्या में दून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में दर्शनों के लिए पहुंचे। उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद़्दी शीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और श्री झण्डे जी मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु महाराज जी सभी की झोलियां भरते हैं और सबकी मन्नतें मुरादें पूरी करतें हैं। आप सब पर भी श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद व कृपा बनी रहे।

काबिलेगौर है कि श्री झण्डे जी आरोहण के बाद देहरादून नगर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंचते हैं। श्री झण्डे जी महोत्सव के उपलक्ष्य में लगा बाजार इन दिनों दूनवासियों से गुलजार है। पिछले तीन दिनों से मेले में तिल भर रखने की भी जगह नहीं है। मेले में आए व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। मेले की शाॅपिंग का एक अलग ही आनंद है। मेले में लगे झूले आगन्तुकों को रोमांचित कर रहे हैं। 

श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर और भी खूबसूरत हो गया है। रात के समय पवित्र सरोवर की आभा देखते ही बन रही है। आकर्षक रोशनी की चकाचैंध ने पवित्र सरोवर की आभा को अद्भुत, अतुलनीय बना दिया है। क्या बड़ा क्या छोटा हर कोई पवित्र सरोवर के आसपास खड़ा होकर फोटो खिंचवाने को लालाइत दिख रहा है। बड़ों के साथ बच्चांे के लिए भी मेला आकर्षण का विशेष केन्द्र बना हुआ है। मेले में लगी दुकानों में महिलाओं बच्चों सहित हर वर्ग के जरूरत का सामान उपलब्ध है। शाम के समय भारी संख्या में श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचकर मेले का आनन्द उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top