Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

SGRR यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया, AIIMS ऋषिकेश का शैक्षिक भ्रमण।

SGRR यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया, AIIMS ऋषिकेश का शैक्षिक भ्रमण।

देहरादून :- SGRR यूनिवर्सिटी, देहरादून के अर्थशास्त्र एवं अंग्रेजी विभाग के बी.ए. और एम.ए. के छात्रों ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ऋषिकेश का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य अर्थशास्त्र, चिकित्सा क्षेत्र की प्रशासनिक नीतियों और स्वास्थ्य संचार के महत्व को समझाना था।  

इस दौरान छात्रों ने सर्वप्रथम भारत की पहली हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (HEMS), जो की “संजीवनी” परियोजना के अंतर्गत आता है, का हेलीकॉप्टर देखा। यह सर्विस उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के दुर्घटना पीड़ितों ओर मरीजों के लिए एक वरदान है। तत्पश्चात छात्रों ने AIIMS-ऋषिकेश के विभिन्न विभागों का दौरा किया और चिकित्सा क्षेत्र में शोध, प्रशासनिक प्रबंधन, संसाधन आवंटन और स्वास्थ्य क्षेत्र की नीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने अस्पताल प्रशासन, चिकित्सा अनुसंधान, और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आर्थिक पहलुओं पर अधिकारियों से संवाद किया। इसके अलावा, स्वास्थ्य संचार की भूमिका और मेडिकल क्षेत्र में भाषा के महत्व पर भी चर्चा हुई।

यात्रा के दौरान छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस भ्रमण ने उन्हें न केवल स्वास्थ्य अर्थशास्त्र की बारीकियों को समझने में मदद की बल्कि उन्हें चिकित्सा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं से भी अवगत कराया। 

इस शैक्षिक टूर का नेतृत्व अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर (डॉ.) पूजा जैन एवं डॉ. अमर लता तथा अंग्रेजी विभाग के डॉ. विशाल ने किया।

अंत में, संकाय सदस्यों ने AIIMS- ऋषिकेश प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने और व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top