Breaking News
सीएम पुष्कर धामी स्वयं सड़क मार्ग से करेंगे, शीतकालीन पर्यटन व्यवस्थाओं का निरीक्षण।
सीएम पुष्कर धामी स्वयं सड़क मार्ग से करेंगे, शीतकालीन पर्यटन व्यवस्थाओं का निरीक्षण।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में संचालित किया जायेगा, ‘‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’’ अभियान।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में संचालित किया जायेगा, ‘‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’’ अभियान।
47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस 2025 में, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।
47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस 2025 में, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।
दो माह में पूर्ण हो कण्डारस्यूं पेयजल योजना, डॉ धन सिंह रावत।
दो माह में पूर्ण हो कण्डारस्यूं पेयजल योजना, डॉ धन सिंह रावत।
SGRR विश्वविद्यालय एवम, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, स्वास्थ्य शिविर का 841 मरीजों ने उठाया लाभ।
SGRR विश्वविद्यालय एवम, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, स्वास्थ्य शिविर का 841 मरीजों ने उठाया लाभ।
सुशासन में उत्कृष्टता के लिए, बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित।
सुशासन में उत्कृष्टता के लिए, बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित।
एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका 2025 में, एमबीबीएस 2021 बैच ऑवरऑल चैम्पियन।
एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका 2025 में, एमबीबीएस 2021 बैच ऑवरऑल चैम्पियन।
डीएवी पीजी कॉलेज में 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की, स्थापना कार्यं का किया भूमि पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डीएवी पीजी कॉलेज में 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की, स्थापना कार्यं का किया भूमि पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति, 2026-36 का किया शुभारम्भ, लगभग 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित फसलों की होगी खेती।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति, 2026-36 का किया शुभारम्भ, लगभग 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित फसलों की होगी खेती।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में 2025-2026 का एक लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में 2025-2026 का एक लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश 

पहली बार किया गया एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश

इस बार इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर होगा हमारा फोकस- सीएम रेखा 

दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में 2025-2026 का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि इस बार इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर हमारा फोकस होगा। आज ऐतिहासिक दिन है। दिल्ली की नई सरकार ऐतिहासिक जनादेश के साथ आई है।

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल सरकारी लेखा-जोखा नहीं है, यह दस साल से बेहाल दिल्ली का बजट है। यह बजट पिछले साल की तुलना में 31.5 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली को खोखला कर दिया था। जनता को सिर्फ सपने दिखाए गए।

पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
बजट के दौरान सीएम रेखा ने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं को रोका गया। विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर लगाए। दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा झुग्गियों में रहता है। हम मिलकर काम करने के इरादे से आए हैं। अब आपदा सरकार के दिन चले गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है।

दिल्ली वालों को लंदन का सपना दिखाया: सीएम रेखा
उन्होंने कहा कि एक समय था जब दिल्ली के मालिक दिल्ली को लंदन बनाना चाहते थे। दिल्ली वालों को सपना दिखाया। लेकिन उन्होंने दिल्ली को अराजक राजधानी बना दिया। देशभर में विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर ही लगाए। ये बजट विकास का संकल्प पत्र है। हम वो वादे करते हैं जो निभाते हैं। बजट पेश के दौरान मोदी मोदी के नारे लगाए गए।

दिल्ली में 100 जगहों पर अटल कैंटीन खुलेंगी
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लेने दिया। हमारी सरकार में अब लाभ मिलेगा। 20 करोड़ रुपये का आवंटिन किया है। विधायक फंड पूरा मिलेगा। कोई कटौती नहीं होगी। भोजन कागजों पर था। लेकिन हम देंगे। दिल्ली में 100 करोड़ रुपये से 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी। अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर कैंटीन दिल्ली में खोली जाएंगी।

सीएम रेखा ने किए बड़े एलान
दिल्ली बजट में महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ आवंटित।
500 करोड़ रुपये से सीवेज सिस्टम को सुधारा जाएगा।
दिल्ली में 100 जगह अटल कैंटीन खुलेंगी, इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
दिल्ली के लोगों को अब 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा (अब जन आरोग्य योजना में 5 लाख का अतिरिक्त बीमा सहित)।
महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
210 करोड़ रुपये गर्भवती महिलाओं के लिए आवंटित किए गए हैं।
झुग्गी-झोपड़ियों के लिए 696 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
देश की राजधानी राजधानी दिल्ली में 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगेंगे।
जलापूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था के लिए 9000 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।
20 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवंटित किए गए हैं।
50 करोड़ रुपये का फंड जलापूर्ति के लिए रखा गया है।
यमुना की साफ-सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
150 करोड़ रुपये का आंवटन पानी की बर्बादी बंद करने के लिए किया गया है।
506 करोड़ रुपये पर्यावरण में सुधारने के लिए आवंटित किए गए हैं।
300 करोड़ रुपये प्रदूषण से निजात के लिए रखे गए हैं।
ओवर हेड वायर को शिफ्ट करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट है।
पार्क को गोद लेने के लिए 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
MCD को 6897 करोड़ रुपये दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो और भी दिए जाएंगे।
फायर फाइटर और दमकल को बेहतर बनाने के लिए 100 जगहों पर छोटी फायर फाइटर होगी। इसके लिए 110 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मुख्यालय के लिए अलग से काम होगा।
होम गार्ड बढ़कर 25 हजार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top