Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को, राज्य स्थापना दिवस पर दीं बधाई और शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को, राज्य स्थापना दिवस पर दीं बधाई और शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।

सूबे के मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे, आधा दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, डॉ.धन सिंह रावत।

सूबे के मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे, आधा दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, डॉ.धन सिंह रावत।

मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में चार और पिथौरागढ़ में तैनात होंगी दो फैकल्टी।

मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति से कालेजों में सुदृढ़ होगी शिक्षण व प्रशिक्षण व्यवस्था।

देहरादून :- सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत आधा दर्जन और विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति दी जायेगी। जिसका अनुमोदन प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दे दिया है। संविदा के आधार पर चयनित इन विशेषज्ञ चिकित्सकों में से चार फैकल्टी की नियुक्ति राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी तथा दो फैकल्टी पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में तैनात की जायेगी, ताकि इन कॉलेजों में शिक्षण व प्रशिक्षण कार्य और सुदृढ़ हो सके। 

चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों के शत-प्रतिशत पदों को भरने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है ताकि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और प्रशिक्षण गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सके, साथ ही मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को सरकार ने हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में साक्षात्कार समिति गठित की है, जो वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन कर विभाग को सौंप रही है।

इसी क्रम में चयन समिति द्वारा आधा दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया गया है। जिनकी नियुक्ति की मंजूरी राज्य सरकार ने दे दी है। जिनमें से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी तथा दो विशेषज्ञ चिकित्सकों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में पिथौरागढ़ में नियुक्ति दी गई है। साक्षात्कार समिति द्वारा मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में साइक्रेट्री विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. निकिता देउपा का चयन किया गया है। जबकि जनरल मेडिसिन विभाग में डॉ. रवि सिंह व डॉ. सुधीर कुमार वर्मा तथा पीडियाट्रिक्स विभाग में डॉं सतेन्द्र गुप्ता का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। इसी प्रकार राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में अस्थि रोग विभाग में डॉ. योगेश कुमार तथा दन्त रोग विभाग में डॉ. समीर पाण्डे का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद चयन हुआ है। इन सभी चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति चयन समिति द्वारा वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया गया। चयनित फैकल्टी की नियुक्ति संविदा के आधार पर आगामी तीन वर्ष अथवा उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो के लिये की गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय पढ़ाई के साथ-साथ बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा साथ ही सम्बद्ध अस्पतालों में आने वाले मरीजों को भी बेहरत उपचार मिल सकेगा।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी तथा पिथौरागढ़ में आधा दर्जन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी है। फैकल्टी की नियुक्ति से दोनों मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा साथ ही मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। राज्य सरकार का लक्ष्य सभी मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत फैकल्टी की तैनाती करना है ताकि कॉलेजों में उच्च स्तरीय शिक्षण-प्रशिक्षण, रिसर्च और क्लीनिकल सेवाएं सुनिश्चित हो सके।  *डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top