Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

औषधि प्रशासन विभाग को मिले 18 औषधि निरीक्षक, एक माह के भीतर विभिन्न जनपदों में मिलेगी तैनाती। 

औषधि प्रशासन विभाग को मिले 18 औषधि निरीक्षक, एक माह के भीतर विभिन्न जनपदों में मिलेगी तैनाती। 

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की मुहिम लाई रंग। 

देहरादून :- सूबे के खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को 18 औषधि निरीक्षक मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन औषधि निरीक्षकों को एक माह के भीतर विभिन्न जनपदों में तैनाती दी जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। 

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि खाद्य सरंक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में विभाग में लम्बे समय से औषधि निरीक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिये राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा गया था, जिसके क्रम में आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के उपरांत 18 औषधि निरीक्षकों की सूची विभाग को उपलब्ध कराई गई। जिनकी नियुक्ति संबंधी आदेश सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी कर दिये गये हैं। जिसके तहत सभी चयनित अभ्यर्थियों को सभी औचारिकताओं का पूर्ण करते हुये एक माह के भीतर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय में योगदान देना होगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों की परस्परिक जेष्ठता राज्य लोक सेवा आयोग से प्राप्त वरिष्ठता क्रम के आधार पर संगत सेवा नियमों के तहत ही अवधारित की जायेगी। योगदान देने के उपरांत ही चयनित अभ्यर्थियों को जनपदवार कार्यक्षेत्र आवंटित किये जायेंगे। डा. रावत ने सभी चयनित औषधि निरीक्षकों को बधाई देते हुये उम्मीद जताई है कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश में दवा निर्माण एवं विक्रय प्रणाली में पारदर्शिता बनाये रखने में सुधार होगा।

*औषधि निरीक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची*

राज्य लोक सेवा आयोग से औषधि निरीक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची में हरीश सिंह, पंकज पंत, पूजा रानी, निधि शर्मा, विनोद जगूड़ी, शुभम कोटनाला, पूजा जोशी, हार्दिक भट्ट, गौरी कुकरेती, हर्षिता, अर्चना उप्पल, निधि रतूड़ी, मौ0 ताजीम, सीमा बिष्ट चौहान, मेघा, निशा रावत, अमित कुमार आजाद और ऋषभ धामा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top