Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विधिवत विमोचन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विधिवत विमोचन।
हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन, देश-विदेश के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ देहरादून में जुटे।
हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन, देश-विदेश के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ देहरादून में जुटे।
पुलिस मुख्यालय गंभीर मामलों की करे मानीटरिंग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।
पुलिस मुख्यालय गंभीर मामलों की करे मानीटरिंग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।
जनसेवाओं का संगम, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में, 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय का आयोजन शिविर।
जनसेवाओं का संगम, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में, 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय का आयोजन शिविर।
सीएम धामी के सख्त निर्देश, कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं, पुलिस का वर्क कल्चर सुधरे, आम आदमी को न सताया जाए।
सीएम धामी के सख्त निर्देश, कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं, पुलिस का वर्क कल्चर सुधरे, आम आदमी को न सताया जाए।
जिला प्रशासन का एक्शन, रोड़ कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त।
जिला प्रशासन का एक्शन, रोड़ कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त।
उत्तराखंड को रेल बजट में 4 हजार 769 करोड़ का हुआ आवंटन।
उत्तराखंड को रेल बजट में 4 हजार 769 करोड़ का हुआ आवंटन।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 को बताया, विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 को बताया, विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप।
हाउस आफ हिमालयाज बिक्री का आंकड़ा, 3.7 करोड़ के पार पहुंचा।
हाउस आफ हिमालयाज बिक्री का आंकड़ा, 3.7 करोड़ के पार पहुंचा।

आशा कार्यकत्रियों को कैश अवॉर्ड देकर किया गया सम्मानित।

आशा कार्यकत्रियों को कैश अवॉर्ड देकर किया गया सम्मानित।

आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने को सरकार से करेंगे सिफारिश: खजानदास।

देहरादून :- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गुरूवार को जनपद देहरादून में जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक खजानदास, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ0 सुनीता टम्टा, एन0एच0एम0 निदेशक डॉ0 मनु जैन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा द्वारा किया गया। सम्मेलन में जनपद की 500 से अधिक आशा कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार उत्कृष्ट कार्य करने वाले आशा लिंक वर्कर्स को सम्मेलन में कैश अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर खजानदास ने आशा कार्यकत्रियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आशा कार्यकत्रियां सामुदायिक स्वास्थ्य व्यवस्था की बुनियाद हैं। आशा लिंक वर्कर के बिना सृदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आश्वासन दिया कि आशा कायकत्रियों के मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि में सम्मानजनक बढ़ोत्तरी हेतु वे राज्य सरकार से वार्ता करेंगे।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ0 सुनीता टम्टा ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य तंत्र में मातृत्व स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य की बेहतरी की दिशा में आशा कार्यत्रियों को सकारात्मक एवं बुनियादी योगदान रहा है। समुदाय में जागरूकता फैलाने से लेकर लाभार्थियों तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आशा अहम कड़ी सिद्ध हुई हैं। विभागीय स्तर से भी आशा की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने हेतु शासन स्तर पर वार्ता करेंगे। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि विभागीय स्तर पर यह प्रयास किये जा रहे हैं कि आशा कार्यकत्रियां विकट परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। हम विभागीय स्तर पर प्रयास कर रहे हैं कि आशा हेतु कार्य परिस्थितियों को और बेहतर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आशा कार्यत्रियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे सीधे कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।

आशा कार्यकत्री संवर्ग में राखी थापा (डोईवाला), कृष्णा शर्मा (सहसपुर), बबीता तोमर (कालसी) ने क्रमशः प्रथम (रु. 5000), द्वितीय (रु. 3000) एवं तृतीय (रु. 1000) पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं आशा फैसिलिटेटर संवर्ग में सावित्री (डोईवाला), पिंकी रावत (रायपुर) एवं निशा रावत (चकराता) ने क्रमशः प्रथम (रु. 5000), द्वितीय (रु. 3000) एवं तृतीय (रु. 1000) पुरस्कार प्राप्त किया। ब्लॉक आशा समन्वयक संवर्ग में पंचम बिष्ट को कैश अवार्ड (रु. 5000) से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एन.एच.एम. डॉ0 निधि रावत, डॉ0 सी.एस. रावत, डॉ0 प्रदीप राणा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 दिनेश चौहान, आशा कार्यक्रम राज्य प्रभारी डॉ0 अजय नगरकर, मुख्य फार्मेसी अधिकारी सुधा कुकरेती (कार्यक्रम संचालक), राज्य आशा समन्वयक सीमा मेहरा, जिला आशा समन्वयक दिनेश पाण्डेय, आशा संगठन की अध्यक्ष शिवा दूबे, जिला लेखा प्रबंधक विवेक गुसाईं, जिला सलाहकार अर्चना उनियाल, ममता पयाल सहित एन.एच.एम. के समस्त कर्मचारी एवं आशा कार्यकत्रियां व आशा फैसिलिटेटर उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top