Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

उस्ताद अबीर हुसैन और पंडित मिथिलेश झा की, जुगलबंदी से संगीतमय हुआ एसजीआरआरयू। 

उस्ताद अबीर हुसैन और पंडित मिथिलेश झा की, जुगलबंदी से संगीतमय हुआ एसजीआरआरयू। 

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU)में स्पीक मेके द्वारा भारतीय शास्त्रीय श्रृंखला उत्तराखंड के तहत प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद अबीर हुसैन और तबला वादक पंडित मिथिलेश झा की जुगलबंदी पर आधारित संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्पीक मेके द्वारा विभिन्न भारतीय शास्त्रीय श्रृंखलाओं को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी श्रृंखला में शनिवार को श्री गुरु राम विश्वविद्यालय में संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी , कुलसचिव डॉ लोकेश गंभीर, आई आई सी के निदेशक प्रो डॉ द्वारिका प्रसाद मैथानी, कार्यक्रम की संयोजक प्रो डॉ पूजा जैन व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो डॉ मालविका कांडपाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ कुमुद सकलानी ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत भारत की समृद्धि सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है। यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि ध्यान, आध्यात्मिकता और मानसिक शांति प्रदान करने का भी एक माध्यम है। उन्होंने विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित कई कार्यक्रम आयोजित कराए जाने की भी बात की। 

कार्यक्रम का निर्देशन आईआईसी के निदेशक प्रो डॉक्टर द्वारिका प्रसाद मैथानी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही एक समृद्ध और व्यापक प्रणाली है जो वेदों ,उपनिषदों, दर्शन, आयुर्वेद, योग, ज्योतिष ,संगीत, कला ,शिल्प, गणित और विज्ञान सहित विभिन्न विषयों को समाहित करती है। इसका व्यावहारिक जीवन, शिक्षा और आध्यात्मिकता में भी गहरा प्रभाव देखा जा सकता है।

कार्यक्रम में उस्ताद अबिर हुसैन और पंडित मिथिलेश झा ने ध्रुतलय पर अपने अनूठे कौशल और संगीत की गहराई से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन डॉ प्रो पूजा जैन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव से किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकों के साथ सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top