Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। 
भूस्खलन पूर्वानुमान प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन।
भूस्खलन पूर्वानुमान प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले, गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले, गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा। 
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे, रेखा आर्या।
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे, रेखा आर्या।
सूबे में भी शुरू होगी सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा, डॉ धन सिंह रावत।
सूबे में भी शुरू होगी सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा, डॉ धन सिंह रावत।
कृषि मंत्री गणेश जोशी से, हाउस ऑफ़ स्वाशा की सह-संस्थापक ने की भेंट, बांस से निर्मित परिधान किए भेंट।
कृषि मंत्री गणेश जोशी से, हाउस ऑफ़ स्वाशा की सह-संस्थापक ने की भेंट, बांस से निर्मित परिधान किए भेंट।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण में हुए शामिल, मुख्यमंत्री धामी।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण में हुए शामिल, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल। 
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल। 
सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत द्वारा में, प्रभारी मंत्री ने सुनी जन समस्याएं, 587 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ। 
सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत द्वारा में, प्रभारी मंत्री ने सुनी जन समस्याएं, 587 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ। 

नववर्ष प्रतिपदा संवत 2082 की पूर्व संध्या पर, इक्कीस सौ दीपों से जगमगाया घंटाघर, लालचंद शर्मा।  

नववर्ष प्रतिपदा संवत 2082 की पूर्व संध्या पर, इक्कीस सौ दीपों से जगमगाया घंटाघर, लालचंद शर्मा।  

देहरादून :- हिंदू नववर्ष प्रतिपदा संवत 2082 की पूर्व संध्या पर राजधानी के एक दर्जन ब्राह्मण संगठनों के शीर्ष संगठन “ब्राह्मण समाज महासंघ” के आह्वान पर सभी घटक संगठनों ने मिलकर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नगर के ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर परिसर में इक्कीस सौ दीपकों का प्रज्ज्वलन कर नव वर्ष प्रतिपदा के आगमन का जोरदार ढंग से स्वागत किया। 

इस अवसर पर नगर के ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यगण एवं ब्राह्मण बंधु भारी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर दीप मालाओं से घंटाघर परिसर जगमगा उठा।    दीप प्रज्जवलित करने का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ महासंघ के मुख्य संरक्षक श्री 108 महंत कृष्णागिरी जी महाराज (टपकेश्वर महादेव मंदिर) एवं मुख्य अतिथि मेयर माननीय सौरभ थपलियाल जी के संयुक्त कर कमलों से संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर स्वस्तिवाचन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपस्थित विद्वान ब्राह्मण बंधुओं द्वारा परस्पर नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शांति, एकता, सद्भाव की कामना की गई। इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया।                                            

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक पंडित एस पी पाठक, पंडित लालचंद शर्मा, पंडित उदय शंकर भट्ट, पंडित राम प्रसाद गौतम अध्यक्ष-महासंघ, डॉ.वी.डी.शर्मा महासचिव-महासंघ, पंडित रामप्रसाद उपाध्याय, थानेश्वर उपाध्याय, पंडित विजेंद्र प्रसाद ममगई, शशि शर्मा, मनमोहन शर्मा, एस.एन.उपाध्याय, विधि सलाहकार, अवनीश कांत शर्मा, रूप चंद शर्मा, उमाशंकर शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सोमदत्त शर्मा, राकेश शर्मा, पार्षद, पंडित शशिकांत दूबे, विकास वर्मा ( बजरंगदल) पंडित अश्वनी मुद्गल एडवोकेट, क्वांटम विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्यामसुंदर गोयल, अन्य पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा सहित अन्य श्रद्धालुजन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top