Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात”, कार्यक्रम का 120 वां संस्करण। 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात”, कार्यक्रम का 120 वां संस्करण। 

देहरादून/हल्द्वानी :- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को कालाढूंगी के मंडल अध्यक्ष राम शर्मा के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 120 वां एपिसोड सुना। 

कार्यक्रम सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि हमेशा की तरह मन की बात का यह एपिसोड भी प्रेरक, रचनात्मक, उत्सवर्धक और रोचक रहा। जिस तरह प्रधानमंत्री ने गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही समस्त देशवासियों से अपने घर के बाहर राहगीरों के लिए मटके में जल रखने और पशु पक्षियों के लिए भी पानी रखने की अपील की, वह दिखता है कि प्रधानमंत्री प्राणी मात्र के लिए कितने सजग और संवेदनशील हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों को लेकर प्रधानमंत्री का स्नेह हमेशा से अप्रतिम रहा है, और इस एपीसोड में भी उन्होंने पैरा गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके पत्र का उद्धरण भी दिया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने टेक्सटाइल वेस्ट मैनेजमेंट जैसे नवीन विषय को उठाया, साथ ही फूलों की दो नई यात्रा के बारे में जानकारी दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड की भूरि भूरि प्रशंसा की थी।

इस अवसर पर दीपक संगवाल, भोपाल बोरा, शमशेर सिंह, सुमित्रा प्रसाद, मदन सिंह राठौड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top