Breaking News
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।

पवेलियन ग्राउंड देहरादून में आल इंडिया क्लब बेसबॉल, टुर्नामेन्ट का फाइनल मैच मुंबई रॉकर्स मुंबई और सिटी हॉक क्लब चंडीगढ़ के बीच खेला गया, लालचंद शर्मा।

पवेलियन ग्राउंड देहरादून में आल इंडिया क्लब बेसबॉल, टुर्नामेन्ट का फाइनल मैच मुंबई रॉकर्स मुंबई और सिटी हॉक क्लब चंडीगढ़ के बीच खेला गया, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- पवेलियन ग्राउंड देहरादून में आज उत्तराखंड बेसबॉल संघ के तत्वाधान में तीसरे विनय विंडलास मेमोरियल आल इंडिया क्लब बेसबॉल टुर्नामेन्ट का फाइनल मैच मुंबई रॉकर्स मुंबई और सिटी हॉक क्लब चंडीगढ़ के बीच खेला गया जिसमें मुंबई रॉकर्स ने शानदार जीत हासिल कर प्रतियोगिता का ख़िताब अपने नाम किया। पवेलियन ग्राउंड में खेले गए पांच इनिंग के मुकाबले की पहली इनिंग में मुंबई रॉकर्स ने 04 रन बनाए जबकि सिटी हॉक क्लब चंडीगढ़ कोई भी स्कोर नहीं बना पाया, मुंबई की और से मुगल, वेंकटेश, अजय, और चिराग ने एक एक रन बनाएं।

दूसरी इनिंग में मुंबई रॉकर्स की ओर से पांच रन बनाए गए वेंकटेश अजय तुषार नीरज अभय ने एक एक रन बनाए गए सिटी हॉक अपना खाता खोलने में नाकाम रहा। तीसरी और चौथी इनिंग में मुंबई रॉकर्स और सिटी हॉकी की ओर से भी कोई स्कोर नहीं किया गया।

पांचवी और आखिरी इनिंग में चंडीगढ़ मुंबई के आगे नतमस्तक हो गया और फाइनल में बिना स्कोर किये पवेलियन लौट गए इस प्रकार मुंबई ने फ़ाइनल मुकाबला 9 रन से जीत कर ख़िताब अपने नाम किया।

विजेता टीम को ट्रॉफी और एक लाख का नगद पुरषकर दिया गया जबकि उपविजेता टीम कों 75 हजार और ट्रॉफी मुख्य अथिति लालचंद शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी द्वारा दीं गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष विमल हरनाल आयोजक सचिव सतीश आनंद सयुक्त सचिव संजीव डोभाल, देहरादून ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष गुरचरण सिंह, संरक्षक यू एन चुल्लू, बृजेन्द्र राणा, राहुल विन्दलास, प्रदीप बिष्ट ज्योतिस घिल्डियाल, एस के अग्निहोत्री, अनंत मिश्रा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फाइनल मुकाबले में अंपायर की भूमिका में चरणजीत सैनी, मुख्य प्लेट अंपायर एवं गुरप्रीत सिंह, फर्स्ट बेस अंपायर, वीर बहादुर मल्ल, सेकंड बेस अंपायर, ममता नेगी, थर्ड बेस अंपायर स्कोर की भूमिका में, पूर्णिमा रावत, मैच टेक्निकल की भूमिका में रवि कुमार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top