Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों की, आवाजाही में आ रही बाधाओं का तत्काल लिया संज्ञान।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों की, आवाजाही में आ रही बाधाओं का तत्काल लिया संज्ञान।

राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों के लिए नई व्यवस्थाएँ की लागू। 

विभागीय मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद चौबटिया गार्डन अब सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा खुला।

देहरादून :- कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों की आवाजाही में आ रही बाधाओं का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने सोशल मीडिया एवं मीडिया के माध्यम से राजकीय उद्यान के बंद होने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए उपनिदेशक उद्यान चौबटिया को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे। मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के तहत उपनिदेशक उद्यान चौबटिया ने अधीक्षक के साथ उद्यान का निरीक्षण किया और पर्यटकों की सुविधाओं को सुचारू करने के लिए कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई।

*राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों के लिए नई व्यवस्थाएँ लागू* 

राजकीय उद्यान चौबटिया अब प्रतिदिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक खुला रहेगा। भ्रमण के लिए निर्धारित द्वारों पर इस अवधि में ताले नहीं लगाए जाएंगे। पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक चौकीदार तैनात रहेगा। अतिरिक्त पार्किंग सुविधा उपनिदेशक, वनस्पति कार्यालय के पास उपलब्ध कराई गई है, जिससे पर्यटक ट्यूलिप गार्डन का आसानी से भ्रमण कर सकें। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन के लिए ट्यूलिप गार्डन तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई है, ताकि वे भी इस प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकें। पार्किंग क्षेत्र के पास जन-सुविधाओं की उचित व्यवस्था की जाएगी। गाइडों को निर्देशित किया गया है कि वे पर्यटकों को निर्धारित भ्रमण मार्गों से ही भ्रमण कराएँ।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और समय-समय पर उच्च अधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमने सुरक्षा, पार्किंग और वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की हैं, ताकि हर कोई इस प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सके। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भविष्य में भी राजकीय उद्यान के विकास और पर्यटकों के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top