Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

तहसील चौक के जाम से निजात दिलाएगी, श्री दरबार साहिब की पार्किंग।

तहसील चौक के जाम से निजात दिलाएगी, श्री दरबार साहिब की पार्किंग।

देहरादून :- तहसील चौक शहर के सबसे व्यस्ततम एवम् भीड़भाड़ वाले चैराहों में से एक है। इस चौक पर आए दिन जाम के झाम व गाड़ियों की लंम्बी कतारों को झेलना पड़ता है। तहसील चौक पर पार्किंग की सीमित व्यवस्था भी इसका बड़ा कारण है। लोग अपने दोपहिया एवम् चैपहिया वाहनों को सड़क किनारे यहां वहां खड़ा कर देते हैं। उचित पार्किंग न होने की वजह से बेतरतीब वाहन जाम की परेशानी को और बढ़ाने का काम कर रहे हैं। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब इस समस्या से अब निजात दिलवाएगा। इस दिशा में श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति ने बड़ी पहल की है। 

पुरानी तहसील पर श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के स्वामित्व की जमीन है। इस भूमि पर श्री गुरु राम राय दरबार साहिब ऑटोमेटेड मल्टी स्टोरी पार्किंग बना रहा है। यह ऑटोमेटेड मल्टी स्टोरी पार्किंग तहसील चौक के जाम में भारी राहत देगी। श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति की ओर से इस बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। श्री दरबार साहिब के आर्किटैक्ट और इंजीनियरो की टीम पार्किंग स्थल का मौका मुयाअना कर चुकी है। प्रबन्ध समिति ने स्पष्ट किया है कि पुरानी तहसील में श्री दरबार साहिब की स्वामित्व वाली जमीन पर पाार्किंग बनाने की आवश्यक प्लानिंग को पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही पार्किंग बनाने का काम शुरू हो जाएगा। अगले कुछ महीनों में ऑटोमेटेड मल्टी स्टोरी पार्किंग जनता की सेवा में समर्पित होगी। फिलहाल अस्थाई बस, ट्रक, कार व स्कूटर की पार्किंग शुरू कर दी गई है। श्री दरबार साहिब की इस पहल का शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवम् विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top