Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

आईपीएल 2025- कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2025- कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 15वें मुकाबले में आज यानि गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। ये दोनों ही टीमें पिछले साल आईपीएल 2024 फाइनल के मैच में एक-दूसरे से भिड़ी थी, जिसमें केकेआर ने खिताबी जंग जीती थी। हालांकि, इस सीजन कहानी एक दम अलग है। दोनों टीमें मौजूदा सीजन की अंक तालिका में आखिरी के स्थानों पर मौजूद है।

जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी दोनों टीमें
गुरुवार को दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी तो उनकी निगाहें वापस जीत की पटरी पर आने की होंगी। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सत्र के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद कहा था कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन तीन मैचों में दो हार के बाद उनकी टीम का मनोबल कुछ गिरा होगा। खासतौर पर मुंबई के खिलाफ मिली करारी हार ने उन्हें अंदर से हिलाया होगा।

स्पिनर्स को मिल सकता है फायदा
पिछले सत्र में केकेआर ने सिर्फ तीन मैच गंवाए थे। अब फोकस एक बार फिर ईडन गार्डेन की पिच पर होगा। आरसीबी से सात विकेट से मिली हार के बाद पिच की काफी आलोचना हुई है। बंगाल क्रिकेट संघ पर दबाव है कि स्पिनरों से भरी केकेआर की टीम के अनुकूल पिच बनाई जाए। केकेआर के पास सुनील नरेन, मोइन अली और वरुण चक्रवर्ती जैसे धुरंधर स्पिनर हैं।

शमी को ईडन गार्डन पर दिखाना होगा करिश्मा
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले मैच में आईपीएल का दूसरा बड़ा स्कोर 286 रन बनाए थे, लेकिन पिछले दो मैचों में यह टीम 200 रन भी नहीं बना पाई है। अभिषेक शर्मा ओपनिंग में नहीं चले हैं। उनकी बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति भी पुख्ता साबित नहीं हुई है। पिछले दो मैचों में उसे लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली। कमिंस की टीम को पिछले आईपीएल फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने के लिये अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। उम्मीद की जा रही है कि ईडन गार्डेन की पिच पर कमिंस और शमी खतरनाक हो सकते हैं। शमी ने अब तक इस आईपीएल में प्रभावित नहीं किया है।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top