Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

प्रदेश में ई पाश मशीन से राशन वितरण शुरू, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की, पायलट प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग।

प्रदेश में ई पाश मशीन से राशन वितरण शुरू, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की, पायलट प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने की पायलट प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग।

हरिद्वार और उधम सिंह नगर के बाद पूरे प्रदेश में होगा लागू।

देहरादून/हरिद्वार,मंगलौर :-  प्रदेश में नई ई पाश मशीनों से राशन वितरण के पायलट प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग कर दी गई है। बुधवार को मंगलौर मंडी परिसर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपद के लिए इसकी शुरुआत की। ई पाश मशीन की लांचिंग करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस आधुनिक मशीन के चलते अब वे लोग भी राशन ले सकेंगे जिनके फिंगरप्रिंट और आई कॉर्निया मैचिंग नहीं हो पाती थी। नई मशीन से राशन वितरण का प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सकेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी गोदाम में इलेक्ट्रॉनिक कांटे स्थापित किए गए हैं जिससे राशन विक्रेताओं को अब तोल कर पूरा राशन मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अब तक के कार्यकाल में सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है। राशन वितरण प्रणाली में यह बदलाव भी इसी दिशा में एक पहल है। यह शुरुआत डिजिटल इंडिया की कल्पना को साकार करने की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में मौजूद राशन डीलरों से कहा कि उनका लाभांश जल्द खातों में पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य खाद्य योजना से भी राशन विक्रेताओं को ₹180 प्रति क्विंटल लाभांश मिले, इसका प्रस्ताव विभाग ने शासन को भेज दिया है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने दर्जनों राशन विक्रेताओं को नई मशीनों का वितरण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा रुड़की जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,खाद्य आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल, राशन डीलर संघ अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी, अपर आयुक्त पीएस पांगती, मंगलौर मंडल अध्यक्ष शोभित गुप्ता, मंगलौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव, सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष सुशील राठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top