Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, सूबेदार स्व० शेर सिंह धामी की पंचम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, सूबेदार स्व० शेर सिंह धामी की पंचम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून  :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा सूबेदार स्व० शेर सिंह धामी की पंचम पुण्यतिथि पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता महार रेजिमेंट के एक्स-सूबेदार स्व० शेर सिंह धामी को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी स्व. शेर सिंह धामी को नमन करते हुए उनके जीवन व योगदान को याद किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी ने देश की सेवा में जो योगदान दिया, वह अमूल्य है। मंत्री जोशी ने कहा कि “स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी न केवल एक साहसी सैनिक थे, बल्कि अनुशासन और परंपराओं के प्रतीक भी थे। उन्होंने कहा कि आर्मी के क्वार्टर गार्ड में जो शीशा लगाया जाता है, जिसमें सैनिक अपनी वर्दी की जांच करते हैं—इस परंपरा की शुरुआत स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी जी ने की थी। उन्होंने कहा कि आज यह परंपरा पूरी सेना में अपनाई गई है, जो उनकी सोच और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि “उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का जीवन सिर्फ सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह समाज की रचना और दिशा तय करने में भी भूमिका निभाता है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि खटीमा में सैनिक मिलन केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में उपनल के माध्यम से बनबसा में भी 01 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूर्व सैनिक मिलन सामुदायिक केन्द्र बनाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है उसे हमें सबको मिलकर पूरा करने में आगे आना होगा।उन्होंने आगे कहा कि सैनिकों का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और प्रदेश सरकार हर स्तर पर पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण हेतु कटिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top