Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने, 416 पदों पर भर्ती का विज्ञापन किया जारी। 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने, 416 पदों पर भर्ती का विज्ञापन किया जारी। 

15 अप्रैल से 15 मई के बीच होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया। 

18 से 20 मई के बीच मिलेगा आवेदन में संशोधन का मौका। 

देहरादून :- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में पटवारी, लेखपाल समेत समूह-ग के 416 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 15 मई के बीच होगी। परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 27 जुलाई तय की गई है। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के तीन, आयोग में वैयक्तिक सहायक के तीन, महिला कल्याण विभाग में सहायक अधीक्षक के पांच, राजस्व विभाग में पटवारी के 119, लेखपाल के 61, ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के 205, पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 16, पर्यटन विकास परिषद में स्वागती के तीन और सहायक स्वागती के एक पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

15 अप्रैल से 15 मई के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 18 से 20 मई के बीच आवेदन में संशोधन का मौका दिया जाएगा। पदों के हिसाब से आवेदकों की अर्हता और आयु सीमा तय है, जिसका विवरण वेबसाइट पर जारी विज्ञापन में दिया गया है। जनरल, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। परीक्षा का सिलेबस भी विज्ञापन के साथ ही जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top