Breaking News
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।

श्रीनगर में एलिवेटेड रोड़ निर्माण को, केन्द्रीय मंत्री की हरी झंडी, कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की एक और पहल लाई रंग।

श्रीनगर में एलिवेटेड रोड़ निर्माण को, केन्द्रीय मंत्री की हरी झंडी, कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की एक और पहल लाई रंग।

नई दिल्ली में आयोजित बैठक में लिया गया अंतिम निर्णय।

श्रीनगर में एलिवेटेड रोड़ निर्माण को केन्द्रीय मंत्री की हरी झंडी।

देहरादून/नई दिल्ली :- श्रीनगरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। शीघ्र ही पंच पीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड़ का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस महत्वकांक्षी परियोजना के निर्माण को अंतिम स्वीकृति दे दी गई है। यह परियोजना श्रीनगर शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ पर्यटन और सामरिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में डा. रावत ने श्रीनगर में एलिवेटेड रोड़ निर्माण को लेकर मजबूत पैरवी की। डा. रावत ने बताया कि उच्च स्तरीय बैठक में एलिवेटेड रोड़ के निर्माण को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसके फलस्वरूप केन्द्रीय मंत्री ने एलिवेटेड रोड़ परियोजना पर अंतिम निर्णय लेते हुये इसके निर्माण को हरी झंड़ी दी।

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को एलिवेटेड रोड़ के निर्माण को बेहतर विकल्प अपनाने को कहा और शीघ्र ही इसकी डीपीआर बनाकर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। डॉ. रावत ने बताया कि अलकनंदा नदी के किनारे पंच पीपल से स्वीत तक 7.5 किलोमीटर ऐलिवेटेडि रोड़ का निर्माण किया जायेगा। एलिवेटेड रोड़ की कनेक्टिविटी रेलवे स्टेशन और श्रीनगर बाजर से की जायेगी, इसके अलावा रोड़ से एनआईटी श्रीनगर, एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर, गढ़वाल विश्वविद्यालय, राजकीय आईटीआई सहित कई प्रमुख संस्थान भी कनेक्ट होंगे। एलिवेटेड रोड़ बनने से जहां श्रीनगर शहर में यातायात दबाव कम होगा वहीं चार धाम यात्रियों को भी जाम से राहत मिलेगी।

डा. रावत ने बताया कि ऐलिवेटेड कॉरिडोर पर्यअन एवं सामरिक आवश्यकताओं की दृष्टि से भी खास महत्वपूर्ण होगा। एलिवेटेड परियोजना को अंतिम स्वीकृत मिलने पर डॉ. रावत ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार जताया साथ ही उन्होंने उन्हें सिद्धपीठ मां धारी देवी के दर्शन करने तथा चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने अपनी सहर्ष सहमति प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top